Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मोदी मैजिक की कर्नाटक में हो रही परीक्षा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 10, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
pm modi
27
SHARES
895
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास


जिस तरह से कर्नाटक का चुनाव कांग्रेस आलाकमान के लिए परीक्षा है वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी यह परीक्षा की तरह है। उनके जादू की परीक्षा हो रही है। यदि बीएस येदियुरप्पा के बगैर भाजपा कर्नाटक में जीती तो भाजपा के सभी पुराने प्रादेशिक क्षत्रपों का बोरिया बिस्तर बंधेगा। और अगर मोदी की इतनी मेहनत के बावजूद भाजपा नहीं जीती तो उसके दो नुकसान हैं। पहला तो यह कि दक्षिण भारत में भाजपा का प्रवेश द्वार बंद हो जाएगा। दूसरा यह कि भाजपा के प्रादेशिक क्षत्रपों को ताकत मिलेगी। भाजपा आलाकमान की उन पर निर्भरता बढ़ेगी। उन्हें किनारे करके मोदी के चेहरे पर चुनाव लडऩे का फैसला करने से पहले भाजपा को दस बार सोचना पड़ेगा।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश

September 25, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण

September 25, 2026
UPI

UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?

September 25, 2026
Load More

सवाल है कि क्या नरेंद्र मोदी और भाजपा के चुनाव रणनीतिकारों को इसका अंदाजा नहीं है? प्रधानमंत्री मोदी ने काफी देर से कर्नाटक में चुनाव प्रचार शुरू किया। पहले कहा जा रहा था कि उनको चुनाव नतीजों का अंदाजा है इसलिए वे कम प्रचार करेंगे। लेकिन अब फिर उन्होंने अपने को झोंका है। वे अब तक एक दर्जन रैलियां कर चुके हैं और बेंगलुरू व मैसुरू जैसे बड़े शहरों में रोड शो किया है। शनिवार को वे फिर दो दिन के दौरे पर कर्नाटक पहुंचेंगे। तो बेंगलुरू में दो दिन में 36 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। पहले यह रोड शो एक दिन में होना था लेकिन बेंगलुरू की ट्रैफिक समस्या और लोगों की परेशानियों का इतना हल्ला मचा कि पार्टी को इसे दो दिन में करना पड़ रहा है। इन दो दिनों में प्रधानमंत्री की कई चुनावी रैलियां भी होंगी।

उन्होंने अब तक के प्रचार में सारे दांव आजमाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के बयान के बाद उन्होंने अपने अपमान का मुद्दा बनाया। मोदी ने रैलियों में कहा कि कांग्रेस ने उनको 91 बार गालियां दी हैं। सारे नेताओं ने कहना शुरू किया कि मोदी पर जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा। इसके बाद उन्होंने अपने को शंकर भगवान के गले की शोभा बता कर वोट मांगा। बाद में जब कांग्रेस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की तरह बजरंग दल पर भी पाबंदी लगाने का वादा किया तो प्रधानमंत्री मोदी ने जय बजरंग बली के नारे लगा कर वोट मांगा। इस तरह प्रधानमंत्री सारे दांव आजमा रहे हैं।

इसमें संदेह नहीं है कि भाजपा नहीं जीतेगी तो न मीडिया उसका ठीकरा प्रधानमंत्री मोदी पर फोड़ेगा और न भाजपा। सब यही कहेंगे कि जितनी भी सीटें मिली हैं वह मोदी मैजिक से मिली हैं। अगर उन्होंने इतना सघन प्रचार नहीं किया होता तो पार्टी इतनी सीटें भी नहीं जीत पाती। लेकिन इस प्रचार के बावजूद भाजपा के हारने का असर पार्टी की आगे की चुनाव रणनीति पर पड़ेगा। प्रादेशिक क्षत्रपों और बड़े जातीय समूहों को नेतृत्व करने वाले नेताओं को हाशिए पर डालने की योजना स्थगित करनी पड़ेगी। कट्टर हिंदुत्व के मुद्दों को लेकर भी पार्टी को नए सिरे से सोचना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मणिपुर पर चर्चा छिड़ी तो कांग्रेस भी होगी कठघरे में!

July 30, 2023

कांग्रेस और बीजेपी को अब नहीं रहा इन पर भरोसा?

July 26, 2023
Owaisi

TMC की हार पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- ‘बंगाल के जनादेश का सम्मान होना चाहिए’

May 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.