Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

मानसून के दौरान बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 9, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मानसून में वजन के बढऩे की संभावना अधिक हो जाती है। दरअसल, अधिकतर लोग बारिश होने पर गर्मागर्म समोसा और चाट-पकौड़ी खाना काफी पसंद करते हैं, लेकिन ये तैलीय खाद्य पदार्थ शरीर में फैट बढ़ाते हैं। इसके अतिरिक्त, इस मौसम में कई लोग जिम जाने से भी बचते हैं, जिस वजह से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और वजन बढऩे लगता है। आइए आज हम आपको मानसून के दौरान वजन घटाने के लिए पांच टिप्स देते हैं।

भूखे न रहें और डाइट में शामिल करें पोषक गुणों से भरपूर चीजें
वजन घटाने के चक्कर में भूखे रहना बिल्कुल भी अच्छा विचार नहीं है क्योंकि भूखे रहने के कारण काफी ज्यादा भूख लगती है और इससे आपकी दिनभर भूखे रहने की मेहनत बर्बाद हो जाती है। बेहतर होगा कि आप भूखे न रहें बल्कि अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, विटामिन, मिनरल्स और लो फैट वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इससे शरीर में कमजोरी भी नहीं आएगी और वजन भी घटेगा।

इन्हें भी पढ़े

periods

पीरियड्स से पहले क्यों बनने लगती है गैस, क्यों होती मरोड़, जानें ?

March 29, 2026
Paan Sherbet

मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?

March 25, 2026
shiny teeth

रोज की 5 आदतें जो चुपचाप पहुंचा रहीं दांतों को नुकसान!

March 24, 2026
chia seeds

गर्मी में चिया और सब्जा सीड्स से मिलते हैं ढेरों फायदे, खाने में न करें ये एक गलती

March 22, 2026
Load More

हाइड्रेशन का ध्यान रखें
अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से घटे तो स्वास्थ्यवर्धक खान-पान के साथ-साथ पानी के महत्व को भी समझें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना कम से कम सात से आठ गिलास पानी पीने की जरूरत होती है। सही मात्रा में पानी पीना, विशेष रूप से गर्म पानी शरीर के फैट को कम करने में मदद कर सकता है। आप चाहें तो अपनी डाइट में डिटॉक्स वॉटर भी शामिल कर सकते हैं।

तैलीय खाद्य पदार्थों की जगह स्नैक्स में खाएं ये चीजें
मानसून के दौरान एक प्लेट गर्मागर्म पकौड़े, समोसे और जलेबी जैसे तैलीय खाद्य पदार्थों को खाने की इच्छा होना एक सामान्य बात है, लेकिन आपको इनके सेवन से बचने की कोशिश करनी पड़ेगी क्योंकि ये आपके वजन घटाने वाले प्लान को असफल कर सकते हैं। आप चाहें तो स्नैक्स के तौर पर इन चीजों की बजाय उबले स्वीटकॉर्न, मूंगफली चाट और स्प्राउट्स जैसे स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

एक्सरसाइज भी है बेहद जरूरी
वजन को घटाने के लिए जितना जरूरी डाइट पर ध्यान देना है, ठीक उतना ही महत्वपूर्ण एक्सरसाइज करना भी है। स्ट्रेचिंग, पुश-अप्स, कोर ट्रेनिंग, प्लैंक और स्क्वाट जैसी आसान एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिसके परिणामस्वरूप आपका वजन कम हो सकता है। इसके अलावा, आप चाहें तो जॉगिंग, स्वीमिंग, डांसिंग, रनिंग या फिर कोई आउटडोर गेम को भी अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

रोजाना 7-8 घंटे की नींद पूरी करें
अगर आपके घर में एसी या कूलर जैसे उपकरण नहीं हैं तो आपके लिए मानसून के उमस भरे मौसम में 7-8 घंटे की नींद लेना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप रोजाना इतने घंटे की नींद जरूर पूरी करें। दरअसल, वजन घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म के स्तर का तेज होना महत्वपूर्ण है, जिसके लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, खुद को तनाव से दूर रखने की भी हर संभव कोशिश करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

लाइव- रोजगार मेला: पीएम मोदी ने दी युवाओं को बड़ी सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे

November 30, 2023
जदयू विधायक गोपाल मंडल

‘सिर्फ डांस ही नहीं करता, चुम्मा भी लेता हूं;’ JDU एमएलए बोले- ‘बुरा नहीं मानिएगा’

March 11, 2025

लोकसभा चुनाव: राहुल गाँधी बोले-‘एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे’

April 12, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.