Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

दुवासु, मथुरा ने किया अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार व ई-पत्रिका ‘दुग्ध संवाद’ का लोकार्पण

डेयरी विज्ञान महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 31, 2025
in राज्य
A A
Dugdh Samvad
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया


मथुरा: विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो–अनुसन्धान संस्थान (दुवासु), मथुरा के अंतर्गत डेयरी विज्ञान महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय की ई-पत्रिका ‘दुग्ध संवाद’ का भी भव्य लोकार्पण किया गया।अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में भारत सहित विदेशों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षाविद्, छात्र, शोधार्थी एवं डेयरी उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ सम्मिलित रहे।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

चारधाम यात्रा-2026 के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार

April 11, 2026
court

दफ्तर में महिला को घूरना अपराध है या नहीं? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

April 11, 2026
special intensive revision

फाइनल वोटर लिस्ट में भी जिनका नहीं नाम, उनका क्या होगा?

April 10, 2026
एशियन डेवलपमेंट बैंक

उत्तराखंड के विकास में ADB बनेगा बड़ा भागीदार!

April 10, 2026
Load More

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर देश दीपक सिंह ने बताया कि ई-पत्रिका का लोकार्पण विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. अरुण कुमार मदान द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “दूध सम्पूर्ण आहार है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। साथ ही, यह ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ भी है।”

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के प्रोफेसर डॉ. जयेंद्र अमामचार्ला रहे। उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में डेयरी उद्योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार दूध न केवल स्वास्थ्य और पोषण के लिए बल्कि आर्थिक उन्नति के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डेयरी विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रश्मि सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विश्व दुग्ध दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं में दूध और डेयरी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता, वरिष्ठ अधिकारीगण, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, छात्र एवं शोधार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य डेयरी के पोषणात्मक, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था, जिसे इस आयोजन ने पूर्णतः सफलतापूर्वक प्राप्त किया। इस सफल अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार एवं ई-पत्रिका लोकार्पण समारोह के आयोजन सचिव डॉ. दीपक मीना रहे, जिन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम की योजना, समन्वयन एवं संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सक्षम मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

डॉ. मीना की आयोजन टीम, जिसमें डॉ. रश्मि, डॉ. दिनकर सिंह, डॉ. विवेक कोष्टा, डॉ. सृष्टि पाटिल एवं सुश्री सपना तोमर सम्मिलित रहे, ने इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान दिया। प्रतिभागियों ने आयोजन की उत्कृष्ट गुणवत्ता और व्यवस्थापन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कर्नाटक : कांग्रेस का काट ढूंढने में जुटी बीजेपी

April 20, 2023
Alluri Sitarama Raju

आजादी का वो गुमनाम नायक, जो अंग्रेजों के लिए बने थे सिरदर्द!

May 7, 2023
airtel

Blinkit से घर मंगाए सिम कार्ड, 49 रुपये में मिलेगी सर्विस!

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली मेट्रो की सेवाओं से कितने खुश हैं आप? DMRC शुरू करने जा रहा सर्वेक्षण
  • कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? जानिए भारत पर क्या होगा इसका प्रभाव
  • बदल गई पढ़ाई की परिभाषा, अब कॉलेज जाने की टेंशन होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.