Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

रोज इजाद हो रहे ऑनलाइन ठगी के तरीके!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2024
in जुर्म, दिल्ली
A A
cyber
23
SHARES
766
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के विकासपुरी (Vikaspuri) थाना इलाके से एक लड़की से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. यहां ठगों ने युवती को घर बैठे ऑनलाइन काम करके हजारों रुपये कमाई का लालच देकर कई हजार की चपत लगा दी. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक खाते और मोबाइल नंबर की डिटेल लेकर छानबीन में जुट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की ने विकासपुरी थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसके फोन पर एक मैसेज आया था. उस मैसेज में घर बैठे आसान काम करके हजारों रुपये कमाने की बात कही गई थी. युवती ने जब मैसेज करने वाले से काम के बारे में जानकारी मांगी, तो बताया गया कि उसे बस गूगल मैप रिव्युअर के रूप में काम करना है. उसके बाद रिव्यु के हिसाब से उसे पैसे दिए जाएंगे. इसके लिए ठगों ने उसके बारे में पूरी जानकारी ली और उसका बैंक खाता नंबर भी लिया. उसे हर तीन टास्क पूरे करने पर पेमेंट देने की बात कही गई.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

ठगों के झांसे में आई लड़की

साथ ही बताया गया कि उसे एक ग्रुप में जोड़ दिया जाएगा, जिसमें उसे टास्क मिलते रहेंगे. तीन टास्क पूरा करने के बाद उसको डिजिटल करेंसी के रूप में अमाउंट मिलेगा. उनके झांसे में आकर युवती ने काम किया और दो टास्क पूरे कर लिए. इस बीच उससे कहा गया कि अगर आप इसमें ज्यादा रुपये लगाते हैं, तो आपको काफी ज्यादा परसेंटेज मिलेगी. उसने ऐसा ही किया, लेकिन उसको कोई पैसा नहीं मिला. इस पर जब लड़की ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसे कहा गया कि पैसे वापस लेने के लिए कुछ और रुपये जमा करवाने होंगे. इस तरह जब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर ठगों के बारे में पता करने में लगी हुई है.

ठगी का एक और मामला आया सामने

वहीं, एक दूसरे मामले में उत्तरी जिला की पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने उधार के पैसे लौटाने का झांसा देकर एक छात्रा से 40 हजार रुपये की ठगी की. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान, सद्दाम खान के रूप में हुई है. आरोपी यूपी के मथुरा का रहने वाला है.

उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा को उसके पिता के बचपन का दोस्त होने का झांसा दिया और फिर उससे ठगी की. डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीणा ने इसकी जानकारी दी है. डीयू में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया था. कॉलर ने खुद को उसके पिता का पुराना दोस्त बताया और लड़की मान गई. इसके बाद आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा के पिता से कभी पांच हजार रुपये उधार लिए थे, जिन्हें अब वापस करना चाहता है. कॉलर ने कहा कि उसके पिता ने उसे पैसे भेजने को कहा है.

50 हजार रुपए क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज आया

इस पर छात्रा ने उसे अपनी यूपीआई डिटेल दे दी. कुछ ही देर बाद छात्रा के मोबाइल पर खाते में 50 हजार रुपये क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज आया. इसके ठीक बाद आरोपी ने उसे फोन किया और कहा कि उसने गलती से पांच हजार रुपये की जगह 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. उसने छात्रा से कहा कि उसके एकाउन्ट में जो 40 हजार रुपये गलती से चले गए हैं, उसे वह लौटा दे. छात्रा ने जल्दबाजी में बिना खाता चेक किये आरोपी को 40 हजार रुपये लौटा दिए और जब उसने अपना अकाउन्ट चेक किया तो उसे ठगी का पता चला.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm shinde

महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास के लिए शाश्वत बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता : सीएम शिंदे

August 18, 2023
Chaudhary Charan Singh

चौधरी चरण सिंह के भारत-रत्न होने के मायने!

May 28, 2024
jharkhand paper leak

पेपर लीक पर दोहरा सियासी रवैया? झारखंड में खामोशी, दिल्ली में हंगामा- उठ रहे बड़े सवाल

August 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?
  • विदेशी अंशदान को नियमित करना आज के समय की आवश्यकता
  • आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.