Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली: मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव पर लगाया ‘नए घोटाले’ का आरोप, किया ये बड़ा दावा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 18, 2023
in दिल्ली
A A
मंत्री आतिशी
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार का नया अस्पताल घोटाला सामने ला दिया है. दिल्ली सरकार की विजलेंस मंत्री आतिशी सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नरेश कुमार के बेटे की कंपनी जो सिर्फ 7 महीने पहले बनी है, उसे AI सॉफ्टवेयर बनाने का कोई अनुभव नहीं. लेकिन इसके बाद भी नरेश ने बेटे की एक और कंपनी को दिल्ली सरकार के ILBS अस्पताल से बिना टेंडर के AI सॉफ्टवेर बनाने का काम दिलवाया है, जिसमें उसे सैकड़ों करोड़ों का मुनाफा पहुंचाया गया है.

बता दें कि इससे पहले नरेश कुमार पर द्वारका एक्सप्रेस-वे में भूमि अधिग्रहण में हेरफेर के आरोप लग चुके हैं. नरेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने भूमि अधिग्रहण में हेरफेर कर अपने बेटे को 315 करोड़ का फायदा पहुंचाया है. इस मामले को लेकर ही अरविंद केजरीवाल सरकार में विजिलेंस मंत्री आतिशी ने कथित भ्रष्टाचार के आरोप की जांच शुरू की थी.

इन्हें भी पढ़े

vehicles

दिल्ली में पुरानी गाड़ियां होंगी जब्त, पार्किंग में खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं

February 15, 2026

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
Load More

दिल्ली सरकार ने लगाए ये आरोप

नरेश कुमार ने बेटे करण चौहान की कंपनी MetaMix का दिल्ली सरकार के ILBS अस्पताल से मुफ्त में MOU करवाया, जिसमें संवर्धित वास्तविकता का उपयोग करके कई एंडोस्कोपी प्रक्रियाओं के अनुकरण पर अनुसंधान और अध्ययन कार्य का संचालन करने की बात थी.

  • ये MOU नरेश कुमार के बेटे के स्टार्ट अप के लिए पूरी तरह फायदे का सौदा था.
  • दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में नरेश कुमार ILBS अस्पताल की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन हैं और उनके रहते ही इस फैसले को न सिर्फ मंजूरी दी गई. बल्कि इस MOU के तहत वर्चुअल रियलिटी लैब का भी उद्घाटन किया.
  • Metamix नाम की जिस कंपनी के साथ MOU हुआ उसके संस्थापक मुख्य सचिव नरेश कुमार के बेटे करण चौहान हैं, नरेश कुमार के मुख्य सचिव बनने के 20 दिन बाद ही यह कंपनी बनाई गई.
  • इस MOU से मुख्य सचिव के बेटे की स्टार्टअप कंपनी को सरकारी खर्च पर बड़े नाजायज आर्थिक लाभ का मौका मिला साथ ही प्रतिष्ठा भी बढ़ी.
  • MOU में ये भी तय हुआ कि रिसर्च में जो भी AI प्रोडक्ट तैयार होगा, उसको बेचने से होने वाले मुनाफे को मुख्य सचिव के बेटे की कंपनी और ILBS अस्पताल 50-50% बांटेंगे.
  • देश ही नहीं एशिया के इतने बड़े संस्थान का डेटाबेस और एक्सपर्टीज का इस्तेमाल करके हर साल metamix को करोड़ों रुपए का फायदा होने का अनुमान है.
  • डेटलाइन के साथ सप्लीमेंट्री रिपोर्ट में बताया गया है कि नरेश कुमार के बेटे की कंपनी सिर्फ 8 महीने पहले ही बनी थी और उसे AI Software बनाने का कोई अनुभव नहीं था.
  • Metamix कंपनी का चयन करते वक्त प्रक्रियाओं का पालन भी नहीं किया गया, सीधा कंपनी का चयन किया गया और करार कर लिया गया.

मंत्री आतिशी ने सप्लीमेंट्री रिपोर्ट में रिकमेंड किया है कि मुख्य सचिव नरेश कुमार को तुरंत ही उनके पद से हटाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए. मंत्री आतिशी ने यह भी रिकमेंड किया है कि MetaMix और ILBS के बीच हुआ करार ख़त्म किया जाए और यह मामला सीबीआई को रेफ़र किया जाए.

650 पेज की रिपोर्ट पर आई थी ये प्रतिक्रिया

आरोप लगने के बाद आतिशी के 650 पेज की रिपोर्ट पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने प्रतिक्रिया भी दी थी. उन्होंने कहा था कि क्या किसी ने मंत्री की 650 पन्नों की रिपोर्ट पढ़ी है? खासतौर पर जब मुख्य सचिव ने पिछले साल यानी 2022 में ही ज्वाइन किया है तो ऐसे आरोप किस आधार पर लगाए गए हैं? रिपोर्ट की प्रति साझा नहीं की गई है. तो कोई किस आधार पर प्रतिक्रिया दे सकता है या रिपोर्ट कर सकता है. इस प्रकार के अपुष्ट तथ्यों को प्रकाशित करना अनुचित एवं सच्ची भावना से परे है.उन्होंने कहा कि यदि भूमि मालिकों ने 2015 में बाजार दर के मात्र 7% पर जमीन खरीदी थी, तो 2015 से माननीय मुख्यमंत्री, माननीय मंत्री (राजस्व), माननीय मंत्री (सतर्कता) और संबंधित अधिकारियों द्वारा क्या किया गया? आज तक? क्या ऐसी कथित कम मूल्य वाली बिक्री/खरीद में इन व्यक्तियों के कोई हित थे?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भारतीय लोकतंत्र के दो दीमक

August 17, 2022
Bilawal Bhutto

जी 20 सम्‍मेलन का मातम पीओके में क्यों मना रहे हैं बिलावल भुट्टो?

May 25, 2023
Siddaramaiah DK Shivakumar

क्या कर्नाटक कांग्रेस में गहरा रहा असंतोष?

August 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फिर से शुरू होने वाला है बारिश का दौर, अलर्ट जारी
  • सूर्य ग्रहण के दिन करें 5 चीजों का दान, कुंडली में सुधरेगी ग्रहों की स्थिति!
  • कहीं आपने भी तो मिस नहीं कर दी ये माइंड ब्लोइंग क्राइम-थ्रिलर?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.