विकासनगर। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब पहुंचे भाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कई प्रस्तावित बड़ी योजनाओं के लिए केंद्रीय मदद की मांग की। शनिवार को पावंटा साहिब में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुए कार्यक्रम में शिरकत करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे थे। विकासनगर विधायक के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को पहुंचे। विधायक चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के बीच करीब पंद्रह मिनट तक बातचीत चली।
विधायक ने उन्हें विकासनगर विधान सभा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही केंद्रीय मदद से यमुना नदी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पुल निर्माण के लिए केंद्र सरकार का अभार प्रकट किया। साथ ही विकासनगर के विकास के लिए डेढ़ सौ करोड़ के बजट की मांग की। उन्होंने बताया पूर्व में विकासनगर शहर के विकास के लिए एशियन डेवलमेंट बैंक की ओर से डेढ़ सौ करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी थी, लेकिन चीन सरकार से विवाद के चलते पूरी योजना ठंडे बस्ते में चले गई। उन्होंने बताया कि विकासनगर शहर देहरादून से लगा होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश के कई गांवों का मुख्य आर्थिक केंद्र भी है। लिहाजा, शहर के विकास से उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।







