Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

मोहम्मद शमी को मिली धमकी, एक ईमेल ने अचानक मचा दी खलबली

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 6, 2025
in खेल
A A
mohammed shami
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर इस वक्त आईपीएल खेल रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर ये निकलकर सामने आई है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धमकी दी गई है। शमी को जान से मारने की धमकी मिली है, उन्हें एक ईमेल किया गया है, जिसमें ये बात कही गई है। इस खबर से अचानक सनसनी फैल गई है। शमी इस वक्त आईपीएल में सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शमी फिलहाल हैदराबाद में हैं।

ईमेल से दी गई है शमी को धमकी

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

मोहम्मद शमी अभी आईपीएल खेल रहे हैं। वे पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइसर्ज हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। आज यानी सोमवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यानी आज भी शमी अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, इससे पहले ही उन्हें धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। पता चला है कि रविवार शाम को उन्हें ईमेल किया गया है। मोहम्मद शमी यूपी के अमरोहा के रहने वाले हैं। शमी के भाई हसीब अहमद ने थाने में जाकर मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। शमी भले ही अमरोहा के हों, लेकिन वे घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए खेलते हैं, यानी उनका एक घर कोलकाता भी है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की मामले की पड़ताल

मोहम्मद शमी ने लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। वे भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 खेल रहे थे, लेकिन इसी दौरान वे चोटिल हो गए और इसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद करीब दो साल के अंतराल के बाद उनकी वापसी मैदान पर आईपीएल के माध्यम से हुई है। अब आईपीएल का आयोजन 25 मई तक होगा।

इसके बाद जून में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसमें भी खेलने की दावेदारी मोहम्मद शमी पेश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस को मामले की शिकायत मिल गई है और उसने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाला शख्स कौन है और उसने इस तरह की हरकत क्यों की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pollution

हर साल खराब हवा और खानापूर्ति

November 10, 2023
india-china

इस मोर्चाबंदी से सावधान

May 16, 2023
bank

दिवालिया होने की कागार पर अमेरिकी बैंक?

May 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.