सतीश मुखिया
मथुरा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा की मासिक एवं समीक्षा बैठक सेठवाड़ा स्थित जिला- कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने समीक्षा बैठक में मथुरा जनपद के सभी दसों ब्लॉक के अध्यक्षों एवं प्रभारी की बैठक में उनसे संगठन की रिपोर्ट जानी और जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीयो से संगठन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश धनगर ने बताया कि पार्टी द्वारा विषम परिस्थितियों के बाद भी जनपद में संगठन को मजबूती के साथ न्याय पंचायत स्तर से लेकर बूथ लेवल तक खड़ा किया गया है जिस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व की आवाज को दबाने का कार्य केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है ठीक उसी प्रकार भाजपा स्लीपर सेल के लोग कांग्रेस को दबाने का कार्य कर रहे हैं लेकिन पार्टी किसी भी कीमत पर रुकने वाली नहीं है पार्टी द्वारा पूरे जोश के साथ कार्य किया जा रहा है और मथुरा जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक प्रभारी की नियुक्ति की जा चुकी है।
पार्टी द्वारा न्याय पंचायत स्तर से लेकर बूथ कमेटी तक संगठन सृजन निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिला कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा एवं फ्रंटल कोऑर्डिनेटर राकेश भाटी ने समीक्षा बैठक में कहा कि मथुरा जिले के अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में पार्टी द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है समीक्षा बैठक में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकदल से नीरज चौधरी चाचा और अर्नव चौधरी, डॉ.अवधेश चौधरी ने साथियों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उनका कांग्रेस पटका पहना कर स्वागत किया और हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
समीक्षा बैठक का संचालन मनोज गौड़ ने किया बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जनों में उपस्थित सर्वश्री पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरवीर पुंडीर, लता चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी, राजकुमार तिवारी, धीरू पंडित, मनोज कुमार, हरदेव सिंह, सुरेश सिंह, त्रिनेत्र भारद्वाज, पवन कटरा, अप्रतिम सक्सेना, आदित्य तिवारी, उमाशंकर शर्मा, आशीष अग्रवाल, जिलानी कादरी, महेश चौबे, प्रवीण भास्कर, शैलेंद्र चौधरी, मानवेंद्र पांडव, संदीप हिंडोल, सतीश शर्मा, सुनील बाल्मीकि, रवि खरे, अमित खोकर, करण निषाद, हर्ष चौरसिया, द्वाराका प्रसाद निषाद, अरविंद कुमार, आवाद मोहम्मद, प्रवीण ठाकुर, प्रेम शंकर शर्मा, सत्यदेव शर्मा, खलील अहमद, नरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार, मुस्लिम कुरेशी, कासन रिजवी, शाहिद कुरेशी, दीपक आर्य, हाकिम सिंह छोकर, ललित शर्मा, दीपक दीक्षित, बनवारी चौधरी, तपेश गौतम, रिंकू गौतम, डॉ सी एस आनंद, विपिन त्यागी, गौरांग अग्रवाल, देवी राम ठाकुर, गौरी शंकर यादव, अशोक कुमार, संजय शर्मा, अनिल खरे, अजीत सैनी, गोपाल बंसल, सुरेश शर्मा, खुदा बक्श सहित सैकड़ो की संख्या में समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।







