Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

अवैध संबंधों के लिए मां ने करा दिया अपने मासूम बेटे का कत्ल, 4 गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 13, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
murder
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कलियुगी मां ने प्रेमी और देवर के साथ मिलकर अपने ही 8 साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। बच्चे का कसूर इतना था कि उसने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मां समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।

डीसीपी सेंट्रल जोन अनिल कुमार यादव ने बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के संभल निवासी कल्याण सिंह अपने परिवार के साथ जोनसमाना गांव में किराये पर रहता है। वह गांव में खेत बटाई पर लेकर सब्जियां उगाकर उन्हें बेचने का काम करता है। दो जुलाई को कल्याण का 8 साल का बेटा अंकित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। कई दिन तक खोजबीन करने के बाद जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो कल्याण ने बादलपुर थाने में पांच जुलाई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
Load More

डीसीपी ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को 7 जुलाई को बच्चे का शव संभल में मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अहम सुराग हाथ लगे, जिनके आधार पर अंकित की मां भूरी से कड़ाई से पूछताछ की गई। भूरी ने बताया कि अंकित उससे मिलने के लिए संभल पहुंच गया था। अंकित ने उसे उसके प्रेमी ओमपाल के साथ अवैध संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे और ओमपाल को डर था कि अंकित कहीं कल्याण के सामने उनका भंडाफोड़ न कर दे, इसलिए उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची गई।

साजिश के तहत भूरी ने अपने प्रेमी ओमपाल, देवर मानक और एक अन्य रिश्तेदार अमर सिंह के साथ मिलकर अंकित की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। संभल में बच्चे का शव मिला तो उसकी पहचान करवाई गई।

हत्यारोपी चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने संभल में शव की शिनाख्त कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद बच्चे की मां भूरी, प्रेमी ओमपाल, देवर मानक और एक रिश्तेदार अमर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने मासूम अंकित की हत्या करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, भूरी ने पहले बच्चे के चाचा मानक से उसकी हत्या करने के लिए कहा था, लेकिन मानक ने ऐसा करने मना कर दिया था। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की।

दवाई बताकर मासूम को जहर पिलाया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला भूरी ने दवाई बताकर अपने बेटे को जहर पिलाया था। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे जंगल में ले गए और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले अंकित ने मां के अवैध संबंध का विरोध भी किया था। उसने प्रेमी के घर में तोड़फोड़ की थी। महिला का प्रेमी आरोपी ओमपाल रेलवे में की मेन की नौकरी करता है। दो साल बाद उसका रिटायरमेंट है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kedarnath

शीतकाल के लिए बाबा केदारनाथ के कपाट हुए बंद

October 27, 2022
india-pak

भारत में बैठकों का दौर…पाकिस्तान में खौफ़, अब पाक का GAME OVER !

April 30, 2025
Delhi Pollution

ठंड की आहट के साथ ही दिल्ली-NCR की हवा क्यों हो जाती है ज़हरीली?

October 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती
  • हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही
  • उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.