सतीश मुखिया
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतिम व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज शैलेंद्र कुमार सिंह, मंडल आयुक्त, आगरा और चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी, मथुरा ने विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का उद्घाटन किया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया में नवनिर्मित मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है और अगर हम स्वस्थ ही नहीं रहेंगे तब हम लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।आज हर व्यक्ति चाहता है कि वह स्वस्थ रहे इसलिए जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का होना बहुत आवश्यक है। सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं हम लोगों का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति इन सुविधाओं से वंचित न रहे और वह इन स्वास्थ्य केंद्रों में आकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।
उत्तर प्रदेश सरकार वंचित समाज के लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना चल रही है और सरकार गरीब लोगों के मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बना रही है जिससे कि गरीब तबके के लोगों का मुफ्त में इलाज हो सके। सरकार की मंशा साफ है वह समाज के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देना चाहती है और वह चाहती है कि हर व्यक्ति इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। सरकार द्वारा मरीजों के लिए निशुल्क एंबुलेंस चलाई जा रही है स्वास्थ्य केदो में मुफ्त में दवाई वितरित की जाती है।
इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और आम जनजीवन अस्त व्यस्त है और जनता छोटी-मोटी विभिन्न बीमारियों से ग्रसित है। हम लोगो से अपील करते है कि वह जाकर स्वास्थ्य केंद्रों पर अपने आप को दिखाएं सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। उनके साथ इस मौके पर जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।







