Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

मुंहासे ठीक होने के बाद छोड़ जाते हैं स्किन पर अपने दाग, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 27, 2022
in लाइफस्टाइल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इन्हें भी पढ़े

aloo matar

हेल्दी समझकर खा रहे हैं ये 6 सब्जियां? देखिए कैसे बढ़ा सकती हैं आपका वजन

March 11, 2026
white sesame seeds

सेहतमंद जीवन के लिए सफेद तिल, जानें रोजाना सेवन के असरदार फायदे

March 10, 2026
सौंफ और जीरा

बढ़ते वजन पर लगाम लगाएगा सौंफ और जीरा, जान लें सेवन का सही तरीका

March 6, 2026
wheat रोटी

गेहूं की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? ये लोग हो जाएं सावधान

March 3, 2026
Load More

चहरे पर मुंहासे अर्थात पिंपल्स होना आम बात हैं जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। स्किन पर हुए ये मुंहासे दर्द तो देते ही हैं लेकिन इसी के साथ ही सुंदरता में भी कमी लाने का काम करते हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि मुंहासे ठीक हो जाने के बाद स्किन पर दाग छोड़ जाते हैं जो चेहरे की सुंदरता खराब करते हैं। मुंहासों के दाग-धब्बे को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं जो महंगे होने के साथ ही इतने प्रभावी साबित नहीं होते हैं। इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक चीजों की जो स्किन को अंदरूनी पोषण प्रदान करते हुए बेदाग स्किन पाने में आपकी मदद करें। आइए जानते हैं ऐसे नुस्खों के बारे में…
ऑरेंज पील पाउडर
संतरा विटामिन ष्ट का प्रमुख स्रोत है। सेहत के साथ-साथ ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सिट्रिक एसिड दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। संतरे के छिलके का पाउडर का बनाकर इसे शहद के साथ मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे हर एक दिन छोडक़र लगाने से फायदा होगा।
बेसन
त्वचा का पीएच लेवल बनाए रखने व त्वचा साफ करने के लिए बेसन काफी उपयोगी है। मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के इस उपाय के लिए 1 चम्मच बेसन, गुलाब जल व आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए एक दिन छोडक़र इस उपाय को अपनाएं।
नारियल का तेल
नारिलय में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जो जो स्किन की ज्यादातर दिक्कतों को ठीक कर देते हैं। इसमें विटामिन ए और के भी होता है जो स्किन में जलन की समस्या दूर करता है। दाग वाली जगह पर नारियल का तेल लगाकर पूरी रात छोड़ दें और अगले दिन सुबह पानी से चेहरा धो लें। इसे आप हर दिन लगा सकते हैं।
फ्रूट मास्क
अगर मुंहासों के दाग अधिक डार्क हैं तो उसके लिए फ्रूट मास्क अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए पपीता का पल्प लें और उसमें टमाटर का पल्प मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसमें ऑरेंज का भी पल्प मिक्स कर सकती हैं। अब इस फेस पैक को रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें। वहीं जब भी आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाए तो उसे हाथ लगाने से बचें। इससे एक्ने इंफेक्शन हो सकता है।
एलोवेरा
एलोवेरा भी स्किन से जुड़ी सारी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन की समस्या को दूर करते हैं। ये स्किन की जलन को दूर कर ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ये मुंहासों के दाग को दूर करने में भी असरदार हैं। अगर आपके घर एलोवेरा का पौधा है तो आप सीधे इसका जेल निकालकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर रात भर लगाकर छोड़ दें और सुबह उठकर धो लें।
टी ट्री ऑयल
मुंहासे वाली त्वचा के लिए टी ट्री ऑयल सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए टी ट्री ऑयल की तीन से चार बूंदें और नारियल या बादाम का तेल लें। एक बाउल लें। इसमें टी ट्री ऑयल को कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब, इसे प्रभावित जगहों पर समान रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे धोने से पहले रात भर या कम से कम एक या दो घंटे के लिए रखें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट करता है। ये ब्लीचिंग का भी काम करता है। हर दिन इसके इस्तेमाल से बंद पोर्स खुल सकते हैं। बेकिंग सोडा मुंहासों के दाग-धब्बे दूर करता है। पानी में बेकिंग सोडा डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। 10-15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
दालचीनी और शहद
एक बड़ी चम्मच दालचीनी पाउडर और शहद मिक्स करें जब तक आपको एक गाढ़ा पेस्ट ना मिल जाए। ज़ख्म क्षेत्र पर यह पेस्ट लगाएँ, 10 मिनट के बाद इसे धो लें। इसे दैनिक रूप से दोहराएँ जब तक आपको परिणाम नही मिल जाते हैं।
नींबू का जूस
नींबू भी विटामिन सी से भरपूर होता है जो दाग-धब्बों को हल्का करता है। एक छोटे से कटोरे में नींबू का रस निकालें और रूई की सहायता इसे दाग वाली जगह पर लगा लें। 10-15 मिनट तक छोडऩे के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
हल्दी
मुंहासों व फुंसी के दाग हटाने के लिए हल्दी का उपयोग काफी फायदेमंद होता है। इस उपाय को इस्तेमाल करने के लिए 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर के साथ 1 चम्मच नींब का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। एक दिन छोडक़र इस उपाय का इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tawang Galvan

सीमा को ले कर देश को भरोसे में लें

December 19, 2022
gtb hospital

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की स्थिति अत्यंत निराशाजनक

November 17, 2023
modi cabinet 2024

50 हजार करोड़ का खर्च कर कई राज्यों को इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट देगी मोदी सरकार

August 4, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.