Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

वो रहस्यमयी मंदिर, जहां आज भी बेड़ियों में कैद हैं हनुमान जी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 2, 2026
in धर्म
A A
hanuman ji
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर चार धाम में से एक माना जाता है. यह मंदिर विष्णु जी के अवतार भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है. भगवान यहां अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजते हैं. इस मंदिर के बारे में बहुत से लोग जानते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां जगन्नाथ मंदिर की रक्षा कौन करता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर की सेवा श्रीराम के परम भक्त और संकटों को हरने वाले संकटमोचन हनुमान करते हैं.

लोक मान्यता है कि मालवा के राजा इंद्रद्युम्न ने जगन्नाथ मंदिर का निर्माण करवाया था. कहते हैं कि भगवान विष्णु ने स्वयं दर्शन देकर उन्हें यह मंदिर बनवाने का आदेश दिया था, जिसकी रक्षा आज भी हनुमान जी करते हैं. कहते हैं कि यहां कण-कण में हनुमान वास करते हैं.

इन्हें भी पढ़े

 Hanuman Jayanti

हनुमान जयंती : बजरंगबाण और चालीसा से कई गुना लाभ देगा ये एक मंत्र, जरूर करें जाप

April 1, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Rashifal

कल 28 मार्च को अनफा योग का शुभ संयोग, इन राशियों के जातक रहेंगे विशेष भाग्यशाली

March 27, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ सिद्धिधात्री की पूजा – अर्चना के साथ संपन्न हुई नवरात्र

March 27, 2026
Load More

जगन्नाथ मंदिर के पास ही रामदूत हनुमान जी का भी एक मंदिर है, जिसे बेड़ी हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस मंदिर का नाम बेड़ी हनुमान मंदिर क्यों है. इसके पीछे एक लोक मान्यता छिपी है. ऐसा कहते हैं कि प्राचीन समय में समुद्र की तेज लहरों ने तीन बार जगन्नाथ मंदिर को तोड़ने की कोशिश की थी. तब महाप्रभु जगन्नाथ ने पवन पुत्र हनुमान को यहां पहरा देने और समुद्र की लहरों को नियंत्रित करने का निर्देश दिया था.

भगवान जगन्नाथ के आदेश पर हनुमान जी ने अपना दायित्व बहुत अच्छे से निभाया. हनुमान जी के वहां पहरा देने से समुद्र की तेज लहरें भी थम गईं. लेकिन जब भी हनुमान के कान में राम नाम के भजन पड़ते या उनके कीर्तन की आवाज उन्हें सुनाई देती, वो पहरेदारी छोड़ उस स्थान पर चले जाते. ऐसे में समुद्र की लहरें मौका पाते ही फिर से विकराल रूप धारण कर मंदिर में प्रवेश कर लेतीं. यही वजह है कि भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी को वहां स्वर्ण बेड़ियों से बांध दिया. ताकि हनुमान हमेशा-हमेशा के लिए वहीं रहकर जगन्नाथ मंदिर की रक्षा कर सकें.

मान्यता है कि हनुमान जी भगवान जगन्नाथ के उस आदेश का आज तक पालन कर रहे हैं. वो आज भी पुरी में जगन्नाथ मंदिर के सामने रहकर मंदिर की रक्षा कर रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal

कांग्रेस की कुंडली में केजरीवाल का योग

December 14, 2022
Chief Minister Dhami

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक : CM धामी

May 13, 2025
warning of bad weather

दुनिया में सिर्फ भारत में होगा ऐसा, इस तरह मिलेगी खराब मौसम की चेतावनी

June 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.