Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

नरेंद्र मोदी ही होंगे प्रधानमंत्री, 2029 के बाद भी वही हमारे नेता रहेंगे: अमित शाह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 13, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
7
SHARES
237
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज सोमवार को एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. वह 2029 के बाद भी हमारे नेता रहेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश में अमेठी सीट की जगह रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी के बारे में अमित शाह ने दावा करते हुए कहा कि वह वहां से भी चुनाव हारेंगे.

जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर कि 2025 के बाद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी ठीक से नहीं चला पा रहे हैं. वह जेल में थे तो यह तय नहीं कर पाए कि किसे मुख्यमंत्री बनाएं. जेल में रहकर उन्होंने सरकार चलाने की कोशिश की. वो अब हमारी पार्टी को चलाने की बात कह रहे हैं. मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. 2029 तक वह ही प्रधानमंत्री रहेंगे. 2029 के बाद के हमारे चुनावी अभियान के भी नेता रहेंगे. उन्हीं के ही नेतृत्व में पार्टी अपने चुनावी अभियान में आगे जाएगी.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ

हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, सीएम धामी-आज ऐतिहासिक दिन

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

विवाद खड़ा करने की कोशिशः अमित शाह

अमित शाह को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने की बात पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि केजरीवाल की बातों को कोई और पत्रकार इतनी गंभीरता से लेता होगा. देश में कई सारे मुद्दे हैं. उन्होंने इस मसले पर विवाद खड़ा करने की कोशिश इसलिए की क्योंकि वो यह समझ रहे हैं कि उनकी पार्टी इस चुनाव में बिल्कुल साफ होने जा रही है.”

बीजेपी तीसरी बार जीती तो देश में तानाशाही आ जाने के केजरीवाल और कांग्रेस की ओर से किए जा रहे हमले पर अमित शाह ने कहा कि इस देश में कोर्ट है या नहीं. तानाशाही का ट्रैक रिकॉर्ड हमारा नहीं है. इमरजेंसी इनके साथी दल (कांग्रेस) ने लगाई थी. राहुल गांधी और केजरीवाल क्या बात कर रहे हैं. इमरजेंसी के दौरान एक लाख 30 हजार लोगों को बिना किसी वजह से जेल में डाल दिया गया था. आर्टिकल 39 को बदल दिया गया था. हम लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने वाले लोगों में से हैं. इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी के दौरान विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया था. क्या कांग्रेस इमरजेंसी को भूल गई.

राहुल की गारंटी खोखलीः अमित शाह

कांग्रेस के वादे पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “राहुल की दादी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था. लेकिन गरीबी हटी नहीं. इसी तरह राहुल की गारंटी खोखली है. उन्होंने जो वादा किया वो कभी पूरा नहीं किया. राहुल के दावे पर किसी को भरोसा ही नहीं है. जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा उसे पूरा किया.”

बातचीत में कांग्रेस के सीएए बदलने की बात पर अमित शाह ने कहा कि उन्हें मालूम है कि उन्हें सत्ता में नहीं आना है. सीएए पर बयान चिदंबरम का बयान तुष्टीकरण का बयान है. मुस्लिम वोट के लिए चिदंबरम ने यह बयान दिया है.

रायबरेली से भी बीजेपी जीतेगीः अमित शाह

खास इंटरव्यू में कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हमें विकास के बारे में न बताए. हमने 14 करोड़ घरों में शौचालय बनाए. यूपीए के शासनकाल की तुलना में एनडीए में विकास कार्य तेजी से कराए गए. एनडीए के शासनकाल में दोगुना विकास हुआ.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ने और अमेठी वाले परिणाम से जुड़े सवाल पर अमित शाह ने कहा, “राहुल गांधी रायबरेली सीट से निश्चित रूप से चुनाव हारने जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह बहुत ही आसान मुकाबले में जीत दर्ज कराने जा रहे हैं.” प्रियंका गांधी लगातार रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं और उनका कहना है कि बीजेपी अमेठी में भी नहीं जीतने जा रही, इस पर अमित शाह ने कहा कि सभी को अपनी-अपनी बात रखनी होती है. लोकतंत्र में सबका अधिकार होता है. प्रियंका भी अपनी बात रखें.

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 96 सीटों पर वोटिंग हो रही है और इस चरण में किसे ज्यादा फायदा होगा, इस पर अमित शाह ने कहा कि एनडीए को चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा चौथे चरण में ही होने वाला है. हम निश्चित रूप से 400 पार करेंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आम आदमी पार्टी

आप के पूर्व विधायक ने केजरीवाल के घोटालों का किया पर्दाफाश!

February 27, 2024
EWS आरक्षण

विश्लेषण: NEET आंदोलन के बाद आरक्षण पर नई बहस, क्या छात्र आंदोलन से बदल रही है देश की राजनीतिक दिशा ?

July 30, 2026
cm yogi

एआई और डेटा एनालिटिक्स का बढ़ाएं उपयोग, कर संग्रह व्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सीएम योगी

May 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां
  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.