Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

न मजदूरों का धैर्य टूटा, न बचाने वालों का हौसला…ऐसे चीर डाला मुश्किलों का पहाड़

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 29, 2023
in राज्य
A A
टनल
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तरकाशी: कमरे का गेट बाहर से लॉक हो जाए तो 10 मिनट में अंदर फंसे व्यक्ति का हाल कैसा हो जाता है, जो कभी बंद हुआ हो सिर्फ वही यह महसूस कर सकता है. अगर वही 10 मिनट 17 दिन में बदल जाएं तो क्या होगा? कल्पना कीजिए उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूरों की मनोस्थिति क्या रही होगी? बेशक वह उन्हें मनोरंजन के लिए बैट बॉल दिए गए, फिल्में देखने के लिए मोबाइल फोन दिया गया, लेकिन क्या ये सब उनका धैर्य बनाए रखने के लिए काफी था?

उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती धैर्य बनाए रखने की थी, 17 दिन तक वह लगातार इस परीक्षा में पास हुए. सुरंग से बाहर निकलते वक्त सभी 41 मजदूरों के खिलखिलाते चेहरे उस जीत के गवाह थे जो वे हर पल मौत से लड़कर जीते थे. सिर्फ मजदूर ही नहीं सलाम तो उन रक्षकों को भी करना चाहिए तो इन 17 दिनों तक बिना रुके, बिना थके फंसे मजदूरों को बचाने के लिए जुटे रहे. सामने मुश्किलों का पहाड़ था, पल-पल पर बाधाएं थीं, लेकिन न डिगे न हौसला छोड़ा और मिलकर मुश्किलों का पहाड़ चीर सभी 41 जिंदगियां बचा लीं.

इन्हें भी पढ़े

भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
Load More

जिंदगी और मौत के बीच 70 मीटर की दीवार

सुरंग में फंसे मजदूरों की जिंदगी और मौत के बीच 70 मीटर की दीवार थी, दरअसल सिलक्यारा टनल के 200 मीटर अंदर सुरंग धंसी थी, यह हिस्सा कच्चा था, 12 नवंबर को जब मजदूर फंसे तब सुरंग का 60 मीटर हिस्सा गिरा था. राहत टीम एक्टिव हुई और मलबा हटाने का काम शुरू किया तो 10 मीटर सुरंग और धंस गई. ऐसे राहत टीम और मजदूरों के बीच कुल दूरी 70 मीटर हो गई थी. राहत टीम पहले तो समझ ही नहीं पा रही थी कि क्या किया जाए, फिर पाइप से मजदूरों को निकालने की तैयारी हुई, लेकिन चुनौती यही थी कि आखिर मजदूरों तक पहुंचा कैसे जाए.

सुरंग में कैसे थे हालात?

राहत टीम मजदूरों को बाहर निकालने के लिए हर विकल्प पर काम कर रही थी, अंदर मजदूर बेचैन थे, जहां मजदूर फंसे थे वहां अंदर ढाई किलोमीटर लंबी सुरंग थी, मजदूरों के पास सबसे पहले पहुंचे रैट माइनर्स ने खुद यह बात बताई. यहां पहुंचे नासिर ने बताया कि इसी ढाई किमी हिस्से में चहलकदमी कर मजदूरों ने अपना समय काटा. इसी हिस्से में मजदूर टहलते थे, इसी एक हिस्से में सभी मजदूरों ने अपने लिए सोने की जगह बना रखी थी, टॉयलेट आदि के लिए एक अलग हिस्सा था. बैठने के लिए भी एक स्थान तय कर रखा था, ताकि बाहर से बचाव के जो भी प्रयास हों, उनसे अंदर किसी तरह का नुकसान न हो.

फिर दिखी उम्मीद की किरण

13 नवंबर को मजदूरों को सबसे पहले उम्मीद की किरण दिखी जब राहत टीम ने सबसे पहले वॉकी-टॉकी से संपर्क स्थापित किया. सभी मजदूरों के स्वस्थ होने की जानकारी पर एक पाइप से उन्हें खाने-पीने की चीजें और ऑक्सीजन सप्लाई की गई. इसके बाद ऑगर मशीन से रास्ता बनाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं, दिल्ली से वायुसेना के विमान से ऑगर मशीन मंगाई गई जो दिन रात काम करने लगी. 17 नवंबर तक 24 मीटर ड्रिलिंग हो गई थी, लेकिन तभी मशीन खराब हो गई, राहत कार्य रुक गया. दूसरी मशीन मंगाई गई और काम फिर शुरू किया गया.

20 नवंबर को मिला भरपेट खाना

अब तक मजदूरों को ड्राईफूट सप्लाई किए जा रहे थे, 20 नवंबर को इन्हें पहली बार खिचड़ी और दलिया भेजा गया. 22 नवंबर को लगा कि अब मजदूर बाहर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, ऑगर मशीन के सामने लगातार इस तरह की मुश्किलें आ रहीं थीं, 25 नवंबर को मशीन पाइप में ही फंस गई और मजदूरों के बाहर आने की उम्मीदें धराशाई होने लगीं, लेकिन राहत टीम ने हौसला नहीं छोड़ा. उसी दिन एक नहीं बल्कि छह विकल्पों पर काम किया गया. पहाड़ के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू करा दी गई. हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाकर फंसी ऑगर मशीन को बाहर निकालने का काम किया गया और तय किया गया कि इसके आगे की खुदाई मैनुअल की जाएगी.

मजदूरों का मन लगाने के लिए भेजा बैट बॉल

सुरंग के अंदर पर्याप्त जगह थी, मजदूरों का मन लगाने के लिए राहत टीम ने उनके लिए बैट बॉल भेजा, मोबाइल भेजे ताकि वे वीडियो गेम खेल सकें, फिल्में देख सकें. ये सब कवायद सिर्फ मजदूरों को चिंता से दूर रखने के लिए की गई, ताकि उनका धैर्य न टूटे. बाहर आर्मी को बुला लिया गया. ऑगर मशीन निकलने के बाद मैनुअल ड्रिलिंग शुरू हुई. लगातार 28 घंटे तक रैट माइनर्स खुदाई करते रहे. 18 मीटर तक हाथों से खुदाई करने के बाद आखिरकार राहत टीम को मंजिल मिल गई और मजदूरों को जिंदगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बस और टेंपो

वृंदावन में स्कूल बस और टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत, मां-बेटी घायल

April 24, 2025
किसान आंदोलन

किसान दिल्ली से कितने दूर… आंदोलन को क्यों मजबूर?

February 15, 2024
दान

भारत में दान करने की प्रथा से गरीब वर्ग का होता है कल्याण

December 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.