नई दिल्ली। कंप्यूटर या लैपटॉप आज के समय में सभी की जरूरत बन गई है। ऑफिस वर्क से लेकर पढ़ाई तक सारे काम लैपटॉप से होता है। ऐसे में इन्हें लोग घर में व्यवस्थित रखते हैं। वास्तु के मुताबिक यदि घर में कंप्यूटर या लैपटॉप है, तो उसे उचित दिशा में रखना बेहद शुभ होता है। क्योंकि वास्तु की मानें, तो यदि घर में कंप्यूटर या लैपटॉप सही दिशा में ना रखा हो, तो यह करियर या नौकरी की तरक्की में बाधा बन सकता है। चलिए जानते हैं कि इन्हें घर में कहां रखना चाहिए और कहां नहीं?
लैपटॉप रखने की सबसे सही दिशा
घर में कंप्यूटर का सही दिशा में होना सबसे आवश्यक है, क्योंकि इससे घर में चल रही नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का उदय होता है। वास्तु के मुताबिक लैपटॉप या कंप्यूटर को दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि यह सबसे अच्छी दिशा मानी जाती है। वहीं, जब व्यक्ति कंप्यूटर पर काम कर रहा होता है तब उसका मुंह थोड़ा दाई तरफ होना चाहिए।
उत्तर-पूर्व दिशा में भी रखें
इसके अलावा कंप्यूटर वाली जगह फूल और शोपीस भी रखा जा सकता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में भी रखा जा सकता है। क्योंकि इस दिशा को ज्ञान और बुद्धिमत्ता से जोड़ा जाता है। अगर कंप्यूटर या स्टडी टेबल इस दिशा में रखी जाए, तो सीखने की क्षमता बढ़ती है और साथ ही फोकस भी बढ़ता है। इसलिए कंप्यूटर और लैपटॉप को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।
इस दिशा में ना रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कंप्यूटर और लैपटॉप को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं। इस दिशा में कंप्यूटर या लैपटॉप रखने से राहु की दशा खराब हो सकती है, जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसे भूलकर भी पूर्व-पश्चिम दिशा में कंप्यूटर नहीं लगाना चाहिए।






