Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 4, 2026
in विश्व
A A
Strait of Hormuz
20
SHARES
655
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर सुर्खियों में है। ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव के कारण पहले से ही इस जलमार्ग पर आवाजाही प्रभावित है, लेकिन अब तीन बड़े जहाजों की रहस्यमयी मूवमेंट ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। ये जहाज पुराने रास्ते की बजाय ओमान के तट के पास से गुजरते हुए स्ट्रेट में दाखिल होते नजर आए, जिससे एक वैकल्पिक रूट की संभावना सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दो बड़े ऑयल सुपरटैंकर और एक एलएनजी (LNG) जहाज गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व की ओर बढ़ते देखा गया। खास बात यह रही कि ये तीनों जहाज ओमान के तट के बेहद करीब से होकर गुजरे, जबकि आमतौर पर जहाज ईरान के जलक्षेत्र से होकर गुजरते हैं। इन जहाजों का संचालन ओमान की एक शिप मैनेजमेंट कंपनी द्वारा किया जा रहा है और सभी जहाज खुद को ओमानी बता रहे थे।

इन्हें भी पढ़े

A-10 Thunderbolt II

ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट

April 4, 2026

समंदर में आमने-सामने हुए चीन और अमेरिका, जानिए मामला

April 4, 2026
earth

अंतरिक्ष से कभी ऐसी नहीं दिखी धरती, आर्टेमिस-II मिशन ने पहली बार भेजी तस्वीरें

April 4, 2026
Crude oil

भारत में खत्म होने वाला है तेल संकट, दोस्त ने दे दिया बड़ा ऑफर

April 3, 2026
Load More

क्यों बदला गया रास्ता?
दरअसल, मौजूदा तनाव की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही काफी हद तक प्रभावित हो गई है। ईरान ने कुछ देशों के जहाजों को अपने जलक्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी है, लेकिन इसके साथ शर्तें और संभावित शुल्क भी जोड़े जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ईरान इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से भारी शुल्क (टोल) वसूलने की योजना बना रहा है, जो प्रति यात्रा 2 मिलियन डॉलर तक हो सकता है। ऐसे में जहाज कंपनियां वैकल्पिक रास्ते तलाश रही हैं।

सिग्नल बंद होने से बढ़ा रहस्य
होर्मुज के इस इलाके में समुद्री यात्रा अब किसी जासूसी फिल्म जैसी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे (GMT) इन तीनों जहाजों ने अपने ऑटोमेटेड पोजिशन सिग्नल भेजने बंद कर दिए। इस क्षेत्र में भारी मात्रा में सिग्नल जामिंग और स्पूफिंग (गलत लोकेशन दिखाना) की जा रही है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि क्या इन जहाजों ने अपनी यात्रा पूरी कर ली है या नहीं। हालांकि, इस रास्ते को पार करने में आमतौर पर कुछ घंटों का ही समय लगता है।

बढ़ता वैश्विक दबाव और ट्रंप की चिंता
होर्मुज के रास्ते की प्रभावी बंदी ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट में कोहराम मचा रखा है। तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ रहा है। इसी बीच ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा है कि तेहरान अब ओमान के साथ मिलकर इस रास्ते के ट्रैफिक की निगरानी के लिए एक नया प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। हालांकि, ओमान ने अभी तक इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अब ईडी से विपक्ष को फायदा!

August 13, 2022

गजराज नागर का रंगमंच का सफर रंगमंच तक

January 24, 2024
Virat- Rohit test

विराट, रोहित भी खेलेंगे घरेलू क्रिकेट, बदलेंगे नियम?

February 15, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.