Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली धमाकों के संदिग्ध को लेकर हुआ नया खुलासा, 11 दिनों से नहीं बदले कपड़े…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2025
in जुर्म, दिल्ली
A A
Delhi blasts
15
SHARES
514
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच में संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर उन-नबी से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं। पता चला है कि वह विस्फोट से एक दिन पहले तक हरियाणा के नूह में ठहरा था और कई मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास हुंडई i20 कार में विस्फोट होने से 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। जांच से पता चला कि उमर उन-नबी व्हाइट कॉलर आतंकवादी समूह का हिस्सा था। वह दिल्ली में विस्फोट से एक दिन पहले तक नूह में किराए के कमरे में ठहरा था। पुलिस ने कहा कि उसके करीबी सहयोगी डॉ. मुजम्मिल शकील गनी की गिरफ्तारी के बाद वह फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज से भाग गया था।

घटना से कुछ दिन पहले के सीसीटीवी फुटेज में उमर नबी को i20 कार के साथ प्रदूषण केंद्र पर और मोबाइल फोन की मरम्मत कराते देखा गया। हालांकि, शकील गनी की गिरफ्तारी के बाद घटनाक्रम तेजी से बदल गया। रिकॉर्ड के अनुसार, नबी 30 अक्टूबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी की नर्सिंग स्टाफ सदस्य शोभा खान की मदद से नूह भाग गया। खान ने उसे अपनी साली अफसाना के घर में जगह दिलाई, जहां उसने चार कमरों में से एक कमरा 6,000 रुपये में किराए पर लिया। इसमें 2,000 रुपये मासिक किराया और 4,000 रुपये सुरक्षा राशि शामिल थी।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

February 8, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
CBI

रिश्वत मांगी तो CBI ने बिछाया जाल, BIS के साइंटिस्ट को किया गिरफ्तार

February 7, 2026
FIR

IPS अधिकारी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, लगे हैं गंभीर आरोप

February 7, 2026
Load More

रात में निकलता था बाहर

खास बात यह है कि उमर गनी ज्यादातर अपने कमरे में ही रहता था और रात में ही बाहर निकलता था। अफसाना की बेटी ने बताया, ‘वह दिन में कभी कमरे से बाहर नहीं निकलता था। उसके पास 2 स्मार्टफोन थे और वह अंधेरा होने के बाद ही बाहर निकलता था। ज्यादातर सड़क किनारे की दुकानों से रात का खाना खाने। वह बहुत गंभीर लगता था और किसी से बात नहीं करता था। वह 11 दिनों तक एक ही कपड़ों में रहा।’ उसने बताया कि नबी 9 नवंबर की रात अचानक चला गया। कमरा बदबूदार हो गया था और हम डर गए थे। बाद में टीवी पर बम विस्फोट की खबर सुनी, फिर पुलिस आई। मेरे मामा और मां को पूछताछ के लिए ले गई। वे अभी तक लौटे नहीं हैं।

2 मोबाइल लेकर जाते दिखा

दिल्ली पुलिस ने कहा कि विस्फोट से लगभग 11 दिन पहले फरीदाबाद में मोबाइल फोन दुकान पर उमर नबी को 2 फोन लेकर जाते हुए देखा गया। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा कि i20 कार की फोरेंसिक जांच में कोई मोबाइल फोन नहीं मिला, जिससे संकेत मिलता है कि उसने उन्हें फेंक दिया हो। विस्फोट के कुछ दिन बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शनिवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के दो एंट्री गेट फिर से खोल दिए। एक्स पर पोस्ट में कहा गया, ‘लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 अब यात्रियों के लिए खुले हैं।’ स्टेशन सोमवार शाम से बंद था, जब डीएमआरसी ने विस्फोट के बाद सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा स्वागत

December 29, 2023
CSIR-IHBT ने

सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने CSIR-IHBT ने आयोजित किये प्रशिक्षण कार्यक्रम

July 23, 2023

पत्रकारों पर प्रश्नचिन्ह के बीच प्रकाश मेहरा की पुस्तक ‘पत्रकारिता का रास्ता’ चर्चा का विषय!

January 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.