Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

अब विदेशियों पर भी चढ़ेगा ‘देसी शराब’ का नशा, बन रहा है ये बड़ा प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 19, 2024
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
शराब
11
SHARES
352
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ‘देसी शराब’ यानी भारत की जमीं पर तैयार होने वाली शराब का नशा जल्द ही दुनियाभर में छाएगा. इसकी वजह ये है कि देश में शराब बनाने वाली कंपनियों ने इसके एक्सपोर्ट को लेकर जबरदस्त प्लान बनाया है. आने वाले कुछ सालों में उनकी प्लानिंग भारतीय शराब के एक्सपोर्ट को एक अरब डॉलर पर पहुंचाने की है.

शराब कंपनियों के संगठन ‘इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज’ (सीआईएबीसी) का कहना है कि आने वाले सालों में वह देश के शराब निर्यात को एक अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखती है. केंद्र और राज्य सरकारों के समर्थन से उन्हें इस लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

इन्हें भी पढ़े

kishau project

किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

September 16, 2026

ब्रिक्स से भारत को क्या लाभ?

September 16, 2026
नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
Load More

ईज ऑफ बिजनेस डूइंग बहुत जरूरी

एजेंसी की खबर के मुताबिक सीआईएबीसी के महानिदेशक अनंत एस. अय्यर का कहना है कि इस सेक्टर में कारोबार को आसान बनाना बहुत जरूरी है. इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार, दोनों ही लेवल पर कारोबार आसान बनाया जाना आवश्यक है. बॉटलिंग से लेकर ब्रान्डिंग के लेवल तक अनुमति को आसान बनाने की दिशा में काम करने और शराब के ट्रांसपोर्टेशन से लेकर अन्य कामों के लिए कागजी कार्रवाई को ऑनलाइन करने से हमें बड़ी मदद मिलेगी.

अनंत एस. अय्यर का कहना है कि देश से शराब के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए आसान टैक्स ढांचे और बाजार-निर्धारित कीमतों के अलावा व्यापार करने में सुगमता लाने की आवश्यकता है. वर्तमान में इस क्षेत्र के लिए नियम हर राज्य में अलग-अलग हैं. भारत का डोमेस्टिक शराब का एक्सपोर्ट 1 अरब डॉलर पर पहुंचना महत्वाकांक्षी है, लेकिन असंभव नहीं.

अभी देश से इतना होता है शराब एक्सपोर्ट

भारत अभी भी बड़ी मात्रा में शराब का निर्यात करता है. विदेश की कई कंपनियां यहां मैन्यूफैक्चर्ड शराब का निर्यात करती हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में देश से शराब का एक्सपोर्ट 3.89 करोड़ डॉलर रहा था. ऐसे में अगर देश को 1 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य प्राप्त करना है, तो उद्योग जगत का मानना है कि इसके लिए भारत को सालाना आधार पर 14-15 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी.

उद्योग जगत का कहना है कि देश के शराब एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए विदेशों में भारतीय मिशन में देशी शराब ब्रांड्स की ब्रांडिंग, देश के एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी फ्री शॉप्स पर देशी ब्रांड्स के अलग से स्पेस देने जैसी कोशिशें काम आ सकती हैं.

वाणिज्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली इकाई ‘कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण’ (एपीडा) का कहना है कि भारत वर्तमान में शराब के निर्यात के मामले में दुनिया में 40वें स्थान पर है. यहां से मुख्य तौर पर संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, नीदरलैंड, तंजानिया, अंगोला, केन्या और रवांडा को शराब का एक्सपोर्ट किया जाता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal

कांग्रेस की कुंडली में केजरीवाल का योग

December 14, 2022

स्मॉग टावर से कितना घटा प्रदूषण? CPCB ने पेश किए आंकड़ें

October 7, 2022

उत्तराखंड के विकास में तीरथ रावत का अहम भूमिका क्यों ज़रूरी?

November 20, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.