Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अब बिना टेंशन के होंगे चार धाम यात्रा के दर्शन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 9, 2023
in राज्य
A A
Chardham Yatra
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग : चार धाम-2023 यात्रा पर जाने वाली तीर्थ यात्रियों को अब टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। यूपी, दिल्ली-NCR सहित देश-विदेश से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को धाम में अब यह सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में अब तीर्थ यात्री बिना किसी टेंशन के आराम से दर्शन कर सकेंगे।

केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के जरूरी सामान के साथ ही मोबाइल आदि को सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। बीकेटीसी इस बार मंदिर परिसर में यात्रियों के प्रवेश मार्ग को निर्धारित होने के बाद इस दिशा में कार्रवाई शुरू करेगी।केदारनाथ में हर साल लाखों की संख्या में तीर्थयात्री दर्शनों के लिए आते हैं किंतु उन्हें न तो जूता चप्पल रखने की सुविधा मिलती है।

इन्हें भी पढ़े

getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

न ही जरूरी सामान और मोबाइल आदि को रखने की व्यवस्था मुहैया होती है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की दिक्कत को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति केदारनाथ धाम में क्लॉक रूम स्थापित करने की योजना बना रही है। इस बार बीकेटीसी ट्रायल के साथ ही मंदिर परिसर में यात्रियों के प्रमुख मार्ग को निर्धारित होते ही इस योजना पर काम करेगी।

बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया केदारनाथ में क्लॉक रूम को स्थापित किया जाएगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीकेटीसी इस योजना पर काम कर रही है। जैसे ही केदारनाथ मंदिर परिसर में यात्रियों के मंदिर प्रवेश को निर्धारित मार्ग तय कर लिया जाएगा उसी के बाद एक निर्धारित स्थान पर क्लॉक रूम बनाया जाएगा।

डीएम ने किया केदारनाथ पैदल मार्ग और धाम का निरीक्षण
आगामी 25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को केदारनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ गौरीकुंड से केदारनाथ तक सम्पूर्ण व्यवस्थाएं देखी। साथ ही पैदल मार्ग और केदारनाथ धाम में होने वाले कार्य 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गौरीकुंड से होते हुए जगलचट्टी, भीमबली, लिंचौली, छानी कैंप, बेस कैंप से लेकर केदारनाथ धाम तक का स्थलीय निरीक्षण किया। मार्ग में शौचालय, रेलिंग, चरियां, बिजली, पेयजल, रेन सेल्टर, एमआरपी आदि व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने डीडीएमए लोनिवि को पैदल मार्ग जल्द और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जहां बर्फ अधिक है वहां रास्ता और ठीक करने के निर्देश दिए।

जबकि बीकेटीसी को केदारनाथ मंदिर में सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाने के लिए सीईओ योगेंद्र सिंह को निर्देशित किया। सुलभ इंटरनेशनल को यात्रा मार्ग के साथ ही धाम में पर्याप्त शौचालय निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पानी की आपूर्ति बहाल करने, घोड़ा-खच्चरों के लिए चरी आदि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।

यमुनोत्री हाईवे से पांच दिन के भीतर हटाएं मलबा
उत्तरकाशी, संवाददाता। चारधाम यात्रा व्यवस्था की तैयारियों के बीच डीएम अभिषेक रुहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी ने संयुक्त रूप से यमुनोत्री धाम यात्रा इंतजामों को परखा। इस दौरान डीएम ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखरे मलबा तथा नालियों में मिट्टी और पत्थर भरे होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 अप्रैल तक हर हाल में व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

डीएम अभिषेक रुहेला के साथ ही एसपी अर्पण यदुवंशी और यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएम रुहेला ने एनएच के अधिकारियों को हाईवे से मलबा हटाकर सड़क को बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने लोनिवि को राजमार्ग को पांच दिनों के भीतर दुरस्त कर गड्ढामुक्त बनाने के लिए किए जा रहे पैचवर्क के काम को शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

डाबरकोट भूस्खलन जोन में मार्ग बंद होने पर दोनों किनारों पर जेसीबी मशीन और मजदूरों की तैनाती करने को कहा। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। जानकी चट्टी घोड़ा-पड़ाव प्रीपेड सेंटर के पास शौचालय बनाने के निर्देश भी दिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
VC Prof. Surekha Dangwal

यूसीसी पंजीकरण का निवास प्रमाणपत्र से संबंध नहीं : प्रो. सुरेखा डंगवाल

February 6, 2025
rahul gandhi

राहुल गांधी ने फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा, हरियाणा की ‘H-FILES’ से मचा सियासी संग्राम

November 6, 2025

राजनीति में विचारधारा का क्या कोई महत्त्व नहीं

April 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.