Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

प्राकृतिक आपदाओं में नुकसान की अब नहीं होगी टेंशन, राहत देने को बना यह प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 20, 2024
in राज्य
A A
प्राकृतिक आपदा उत्तराखंड
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: प्राकृतिक आपदाओं की वजह से क्षतिग्रस्त होने वाले भवन, सड़क, अस्पताल, स्कूलों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा राहत निधि (एनडीआरएफ और एसडीआरएफ) को ज्यादा धन मिलेगा। केंद्र सरकार ने वर्तमान मानकों में बदलाव करते हुए राशि को दो सात गुना तक बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित पर्वतीय राज्यों के लिए दोनों मदों में मरम्मत-पुनर्निर्माण की धनराशि को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरेाध किया था। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब रिकवरी और पुनर्निर्माण के बाबत नई गाइड लाइन लागू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

आभार जताया: एनडीआरएफ और एसडीआरएफ में मानक संशोधित करने पर शनिवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य को रिकवरी और पुनर्निर्माण के मानकों में बदलाव का लाभ मिलेगा।

अस्पतालों की मरम्मत को चार से सात गुना तक वृद्धि

मैदानी क्षेत्रों में पीएचसी के लिये 70 प्रतिशत की क्षति तक 20.99 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर 41.97 लाख दिए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र के लिए यह राशि 24. 72 लाख और 49.45 लाख तक दी जाएगी। मैदानी क्षेत्र के सीएचसी के लिये 70 प्रतिशत तक नुकसान पर 79.06 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर 158.12 लाख तक तय किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र में यह क्रमश: 92.86 लाख और 185.72 लाख रुपये होगा।

कैबिनेट ने शहीद कैप्टन दीपक को दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर में देश के दुश्मनों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए कैप्टन दीपक सिंह को कैबिनेट ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड के वीरसपूत दीपक सिंह 14 अगस्त को डोडा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। कैबिनेट बैठक की शुरुआत शहीद को श्रद्धांजलि के साथ हुई। कैबिनेट ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्कूलों की मरम्मत को सात गुना तक ज्यादा धन

बेसिक स्कूलों के आपदा में क्षतिग्रस्त होने पर पहले नुकसान का आकलन करते हुए अधिकतम दो लाख रुपये दिए जाते थे। अब 30 से 70 प्रशित तक नुकसान होने पर 7.5 लाख रुपये आर 70 प्रतिशत से अधिक के नुकसान पर 15 लाख रुपये मिलेंगे। हाईस्कूल और इंटर कॉलेज को अब से आपदा में 30 से 70 प्रतिशत क्षतिग्रस्त होने पर 12.50 लाख और 70 प्रतिशत से अधिक के नुकसान 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मकान क्षतिग्रस्त होने पर मिलेंगे 60 हजार ज्यादा

मैदानी क्षेत्रों में पक्के मकान क्षतिग्रस्त होने पर 1.20 लाख रुपये दिए जाते थे। अब 30 से 70 प्रतिशत क्षति होने पर 90 हजार रुपये प्रतिघर और 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर 1.80 लाख रुपये मिलेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में 1.30 लाख प्रति घर की जगह अब 30 से 70 प्रतिशत क्षति होने पर एक लाख और 70 प्रतिशत से अधिक क्षति पर दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे लोगों को मरम्मत कराने में आसानी रहेगी।

पुल, सड़क की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता बढ़ी

राज्य में पुल को 70 प्रतिशत तक नुकसान पर 17.5 करोड और 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर 35 करोड़ रुपये, तटबंध पर प्रति किलोमीटर के लिए 70 प्रतिशत तक नुकसान पर 50 लाख रुपये और इससे अधिक पर एक करोड़ रुपये तय किए गए हैं। मैदानी क्षेत्र में प्रमुख जिला सडक के 70 प्रतिशत तक नुकसान पर प्रति किलोमीटर 32.00 लाख, 70 प्रतिशत से अधिक पर 64 लाख तय किए गए हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में यह सीमा 93.75 लाख और 70 प्रतिशत से अधिक होने पर 1.87 करोडृ रुपये तक दिए जाएंगे। अन्य जिला सड़कों में प्रति किलोमीटर मैदानी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत की सीमा तक 26.75 लाख, 70 प्रतिशत से अधिक होने पर 54.50 लाख तय किए गए हैं। जबकि पर्वतीय क्षेत्र में यह राशि क्रमश: 80 लाख और 1.59 करोड़ रुपये मान्य होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

अयोध्या से राम सेतु तक राम राज 

April 5, 2024

आर्थिक नीति का राजनीतिक संदेश

February 6, 2023
wheat belly

गेंहूँ की तोंद

December 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.