Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चांद पर कितने बजे हैं, अब इस तरह पता चलेगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Moon
16
SHARES
532
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: इंटरनेशनल एस्टोनॉमिकल यूनियन ने पिछले ही हफ्ते चांद के लिए मानक समय तय करने का प्रस्ताव दिया था. दरअसल इसी साल अप्रैल में अमेरिका के वाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी NASA को चांद के लिए टाइम स्टैंडर्ड बनाने को कहा था. चलिए समझते हैं कि आखिर चांद के लिए मानक समय यानी स्टैंडर्ड टाइम बनाने की जरूरत क्यों आ पड़ी और ये कैसे बनाया जा सकता है.

मगर पहले समझिए कि धरती का स्टैंडर्ड टाइम कैसे काम करता है. दुनिया का समय कॉर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम (यूटीसी) के जरिए चलता है, जिसे पेरिस का इंटरनेशनल ब्यूरो ऑफ वेट एंड मेजर तय करता है. वर्ल्ड टाइम के लिए पूरी दुनिया यूटीसी पर हामी भरती है.

इन्हें भी पढ़े

indian army ai

दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार

July 3, 2026
panchayat

देश की 66% पंचायतों के पास डिजिटल रिकॉर्ड नहीं, डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा?

July 3, 2026
Registrar General of India

कितने जन्मे, कितने मरे, 2024 का पूरा रिकॉर्ड अब सरकार के पास, रिपोर्ट में दावा

July 3, 2026
ITR

जीरो टैक्स पर भी भरें ITR! वरना नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, डिटेल में समझिए

July 3, 2026
Load More

लोकल टाइम हासिल करने के लिए, देशों को UTC से कुछ घंटों को घटाना या जोड़ना पड़ता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वे 0 डिग्री देशांतर मध्याह्न रेखा से कितने समय क्षेत्र दूर हैं, जिसे ग्रीनविच मध्याह्न रेखा भी कहा जाता है. अगर कोई देश ग्रीनविच मध्याह्न रेखा के पश्चिम में स्थित है, तो उसे UTC से घटाना होगा, और अगर कोई देश मध्याह्न रेखा के पूर्व में स्थित है, तो उसे जोड़ना होगा.

चांद का समय तय करने की क्यों आई जरूरत?

हालांकि यूटीसी का इस्तेमाल चांद का समय तय करने के लिए नहीं हो सकता. वह इसलिए क्योंकि चांद पर वक्त धरती से अलग होता है.

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग में एस्ट्रोफिजिक्स की प्रोसेफर कैथरीन हेमन्स ने कहा, ‘ब्रह्मांड में प्रकृति का एक मूलभूत पहलू यह है कि समय पक्का नहीं है. यह हमें धरती पर रहने वाले लोगों के लिए पागलपन जैसा लगता है क्योंकि समय के बारे में हमारा अनुभव यह है कि यह लगातार चलता रहता है. लेकिन अगर आप चंद्रमा पर जाते हैं, तो आपकी घड़ी धरती पर रहने की तुलना में थोड़ी तेज़ चलती है. यह आइंस्टीन के थ्योरी ऑफ जनरल रिलेटिविटी के सिद्धांत का नतीजा है जो हमें बताता है कि ग्रैविटी स्पेस और समय को मोड़ता है. चूंकि चंद्रमा पर ग्रैविटी कम है, इसलिए धरती पर समय की तुलना में वहां समय थोड़ा तेज़ चलता है’.

दूसरे शब्दों में कहें तो OSTP मेमो के मुताबिक, चंद्रमा पर किसी शख्स के लिए, अर्थ-बेस्ड क्लॉक ‘एडिश्नल पीरियॉडिक वेरिएशन’ के साथ, प्रति धरती दिवस औसतन 58.7 माइक्रोसेकंड खोती हुई महसूस होगी.

ये वक्त बेहद कम लग सकता है लेकिन यह उस स्थितियों में दिक्कतें पैदा कर सकता है, जैसे जब स्पेसक्राफ्ट चांद पर लैंड करेगा, किसी खास वक्त पर डेटा, कम्युनिकेशन और नेविगेशन ट्रांसफर करेगा.

कैसे चांद पर समय तय किया जाएगा?

चांद के लिए टाइम स्टैंडर्ड तय करना फिलहाल साफ नहीं है. हालांकि एक ओएसटीपी अधिकारी ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि धरती की तरह चांद की सतह पर भी एटॉमिक घड़ियां लगाई जा सकती हैं ताकि टाइम स्टैंडर्ड पता किया जा सके

साल 2023 में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चांद की सतह पर कम से कम तीन एटॉमिक घड़ियां लगाने की जरूरत है जो चांद की प्राकृतिक गति से चलेंगी और जिसके आउटपुट को एक एल्गोरिदम के जरिए संयोजित करके अधिक सटीक वर्चुअल घड़ी तैयार की जाएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सुमेर से शुरू मकडज़ाल!

July 1, 2022
prashant kishor

इस ऑपरेशन के लिए देश के छह CM कर रहे PK को फंडिंग! जानिए ‘सुराज’ का मास्टर प्लान

October 26, 2022
बिना प्रधान पंचायत भवन: राल, खंड: मथुरा, में मीटिंग करते हुए सचिव

महिला प्रधान बनी कठपुतली, प्रधानपति, पुत्र और प्रतिनिधियों के जिम्मे सत्ता की डोर

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.