नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दिया हा। एनटीए के डीजी ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी। डीजी ने कहा, जिन लोगों ने ये सब किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बच्चों के लिए दुबारा परीक्षा कराएंगे और इसके लिए कोई एडिशनल फीस नहीं लेंगे। जो फीस ली थी वो भी रिफंड करेंगे।
जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा, परीक्षा की नई डेट्स के बारे में अपनी टीम के साथ तय कर रहा हूं, जो भी डेट तय किया जाएगा, इसकी जानकारी दी जाएगी। जिसने भी ऐसा किया है वो अंदर का हो या बाहर का जो भी हो उसको कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।
एनडीए के डीजी ने दी और क्या कहा
एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने बताया, जैसा हमने आज सुबह बताया के 7th May को एक व्हिसल ब्लोअर द्वारा सूचना प्राप्त हुई जिसमें ये लिखा था कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में उनको पर्चा मिला, हमने परीक्षा से पहले अभिभावकों से कहा था कि इस बार परीक्षा अच्छे से होगी। अच्छी तरह परीक्षा कराने के लिए 120 टेलीग्राम चैनल बंद किए गए। उन्होंने कहा, जब WhatsApp पर मैसेज आया तब उस क्लेम को वेरीफाई किया गया जिसमें कहा गया था कि पीडीएफ सर्कुलेट हो रही है। जब जांच की गई तो कुछ Questions मिल रहे थे, जो हमारी पॉलिसी के खिलाफ़ है।
डीजी ने कहा कि जो एडमिनिस्टर किया गया है उनमें से कोई पेपर लीक नहीं हुआ है कुछ सवाल मिलते हुए आए हैं। अगर एक भी प्रश्न मैच करता है तो उसको हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। ये पूरी जांच के कितने पीडीएफ थे, क्या थे वो सीबीआई जांच का विषय है। इस पूरी घटना से हमारी जीरो एरर की पालिसी खराब हो रही थी। हम सीबीआई को पूरा सहयोग करेंगे, सिस्टम क्या है, क्या ख़ामी है, उसकी जांच करके उसमें सुधार की जरूरत है।







