Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रेंगते वाहनों में रोज उलझते अफसर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 8, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
traffic challan
25
SHARES
848
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुकेश मंगल


लाख जतन के बाद भी यातायात की दशा सुधर नहीं रही। आमजन तो फंसते ही हैं अब अफसर भी उलझने लगे हैं। जिनके कंधों पर सुधार की जिम्मेदारी है वे स्वयं रास्ता बदल रहे हैं। यह किस्सा अफसरों की आपसी बैठक में सामने आया। बातों ही बातों में पता चला कि ऐसा एक दिन नहीं रोजाना हो रहा है। जाम से बचने के लिए अफसरों ने गलियों को चुन लिया है। सबसे बुरे हालात एबी रोड के हैं और अफसरों को इसी रोड से गुजरना होता है। डीसीपी ट्रैफिक प्लान लेकर पहुंचे तो सीनियर ने कहा पहले इसको सुधार दो। रोजाना आठ सिग्नल पार करने पड़ते हैं। एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि मैं एक बार में सिग्नल पार कर पाया। एयरपोर्ट जाने के लिए तो मुझे गलियों से जाना होता है। अफसर ने ऐसी-एसी गलियां बताई कि डीसीपी भी हैरान रह गए। आखिर में कहा कि कभी-कभी मैं भी फंस जाता हूं।

इन्हें भी पढ़े

fasihuddin fitrat

डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव, कौन हैं फसीहुद्दीन फितरत, जिनके नाम की चर्चा तेज?

February 27, 2026
Swami Avimukteshwarananda

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

February 27, 2026
Kejriwal and Sisodia

रिश्वत मांगने से पॉलिसी में बदलाव तक… दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया पर क्या थे आरोप?

February 27, 2026
pm modi

उद्योग जगत निवेश एवं नवाचार करे, बजट घोषणाओं का लाभ उठाए : PM मोदी

February 27, 2026
Load More

साहब की विदाई पार्टी का पैसा जीम गए साहब

पूर्वी क्षेत्र में पदस्थ एक अफसर मातहतों को खटक रहे हैं। छोटे-छोटे मसलों पर खिंचाई करने वाले साहब इस बार हेराफेरी को लेकर निशाने पर हैं। थाना प्रभारी से लेकर थाने का स्टाफ उनकी चर्चा कर रहा है। मसला बड़े साहब की विदाई पार्टी से जुड़ा हुआ है। पार्टी के लिए भव्य आयोजन रखा गया था। तय हुआ था कि पार्टी एबी रोड के होटल में रखी जाएगी। ऐनवक्त पर स्थान बदलना पड़ा और क्षेत्र के थाना प्रभारी को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। दो-तीन थाना प्रभारियों से भी कहा कि आयोजन में थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें। बताते हैं साहब ने उन थाना प्रभारियों से मिले सहयोग में ही गड़बड़ कर दी। यह बात उस वक्त सामने आई जब होटल संचालक ने तकादा करना शुरू किया। जैसे-तैसे हिसाब तो कर दिया लेकिन टीआइ ने दूसरी पार्टी से हाथ खींच लिए।

आयुक्त की रिपोर्ट से घबराहट में उपायुक्त

पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने धीरे-धीरे नकेल कसनी शुरू कर दी है। कम समय में आयुक्त जान गए कि कौन कितने पानी में है। उनकी सख्ती से उपायुक्त ज्यादा घबराहट में है। वे निचले स्तर पर होने वाली गड़बड़ी के लिए उपायुक्त से सवाल-जवाब करने में देरी नहीं करते। पुलिस हलकों में चर्चा है कि पिछले दिनों हुए तबादलों की वजह भी आयुक्त का फीडबैक ही है। सबसे पहले उन्होंने अपराध शाखा के उपायुक्त निमिष अग्रवाल को रोका। कद्दावर मंत्री के निशाने पर आए उपायुक्त को पीटीसी भेज दिया था। ईमानदार छवि होने के कारण आयुक्त उनका तबादला निरस्त करवा कर माने। एक अन्य उपायुक्त का तबादला हुआ तो चर्चा हुई कि आयुक्त कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं थे। पूर्वी क्षेत्र में पदस्थ प्रमोटी आइपीएस को लेकर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही फीडबैक भेजा है। सीएम के पसंदीदा होने से उनकी बात को महत्व मिलता है।

एसपी की खाली पड़ी कुर्सी का सच

एएसपी मनीष खत्री के तबादले के बाद एसटीएफ में किसी की पोस्टिंग नहीं हुई। कंफर्ट जोन में जाने के लिए लालायित कई अफसरों ने जाने का मन बनाया लेकिन एडीजी विपिन माहेश्वरी के कारण किसी की हिम्मत नहीं हुई। स्पेशल टास्क फोर्स के मुखिया माहेश्वरी कागज के मामले में बारीक हैं। खरगोन जाने के पहले खत्री एसपी के रूप में काम कर रहे थे। इसके बाद डीएसपी सोनू कुर्मी ने प्रभार संभाला लेकिन वो भी चले गए। उनके स्थान पर डीएसपी राजेश चौहान आ गए लेकिन एसपी की कुर्सी खाली पड़ी है। इंदौर में लंबा वक्त गुजार चुके एएसपी ने इंदौर जाने की मंशा जताई लेकिन एडीजी के पीछे हट गए। उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने वाले अधिकारी भी एडीजी के कारण लूप लाइन में जाने का मन बना रहे हैं। पहला अवसर है जब किसी वरिष्ठ अफसर की सख्ती से छोटे अफसर पोस्टिंग से दूरी बनाने लगे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ग्रीन हाउस

आग में कोयला झोंक रहे विकसित देश और झुलसेंगे हम

October 27, 2023
Promotion of Saffron Cultivation in Himachal by CSIR-IHBT

सीएसआईआर-आईएचबीटी ने किया हिमाचल में केसर की खेती को प्रोत्‍साहन

September 30, 2022

इतिहास बोध: वर्तमान को अतीत में जीना

June 1, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव, कौन हैं फसीहुद्दीन फितरत, जिनके नाम की चर्चा तेज?
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
  • रिश्वत मांगने से पॉलिसी में बदलाव तक… दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया पर क्या थे आरोप?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.