Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बांग्लादेश को अब भारत ही बचा सकता है!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 13, 2026
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
india bangladesh
24
SHARES
788
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत से डीजल मांग रहे बांग्लादेश की हालत बेहद पतली नजर आ रही है। खबर है कि मुल्क में रात 8 बजे के बाद दुकानें और मॉल खोलने तक पर रोक लगा दी है। इसकी वजह बिजली और ऊर्जा संकट है। इतना ही नहीं व्यापारियों को शाम 7 बजे के बाद जगमगाते बोर्ड्स तक बंद करने को कहा गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार की तरफ से आधिकारिक पत्र अभी तक सामने नहीं आया है। हाल ही में बांग्लादेश ने भारत से भी डीजल सप्लाई को लेकर मदद मांगी थी।

रिपोर्ट में 12 अगस्त के आधिकारिक आदेश के दावे से बताया जा रहा है कि मॉल, बाजार और दुकानों को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई है। इसमें कहा गया है कि तय 9 घंटों से ज्यादा प्रतिष्ठान काम नहीं कर सकते। वहीं, 7 बजे दुकानों के बाहर लगे बिजली बोर्ड्स को बंद करना होगा।

इन्हें भी पढ़े

crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
Load More

सिर्फ दुकानें नहीं हैं दायरे में

रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की तरफ से जारी आदेश में आगामी मेलों, व्यापारिक मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी कार्यक्रम शाम 8 बजे तक खत्म हो जाने चाहिए। ये पत्र पूरे बांग्लादेश के निगम प्रशासकों और मेयरों के लिए जारी किए गए हैं।

अधिकारी क्या बोले

सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘मकसद आर्टिफिशियल लाइट का इस्तेमाल कम से कम करना है, इसीलिए अब दुकानें रात 8 बजे बंद होंगी। सूरज डूबने के बाद बिलबोर्ड पर लगी लाइटें और एनर्जी संकट के समय सजावटी लाइटें ऐसी चीजें हैं, जिनका खर्च सरकार नहीं उठा सकती। जब रिहायशी इलाकों में घंटों बिजली कटौती हो रही हो, तो यह एक तुरंत किया जाने वाला उपाय और सही संदेश देने का तरीका था।’

भारत से मांगी थी मदद

हाल ही में भारतीय राजनयिक दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश सरकार में मंत्री इकबाल हसन महमूद से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद बांग्लादेश में मंत्री महमूद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने माना है कि डीजल की कमी से गैस के जरिए बिजली बनाने पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि जिसके चलते कटौती हो रही है। उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ हमारे पार एक पाइपलाइन हैं, जिसके जरिए डीजल सप्लाई होता है। हमने उन्हें और ज्यादा उपलब्ध कराने के लिए कहा है।’

उन्होंने यह भी कहा है कि भारत से ज्यादा डीजल सप्लाई बांग्लादेश में हो रही मौजूदा कमी को खत्म करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा, ‘भारत हमारा पड़ोसी देश है, तो हमारी कई साझा हित हैं और उनपर ही बात की गई थी।’ खास बात है कि मार्च और अप्रैल में ही बांग्लादेश ने इस पाइपलाइन के जरिए करीब 30 हजार टन डीजल हासिल किया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बिना लाइसेंस नॉनवेज बिरयानी

मथुरा बाईपास पर बिना लाइसेंस नॉनवेज बिरयानी की बिक्री जोरों पर, खाद्य विभाग की निष्क्रियता से खतरे में जनता का स्वास्थ्य

April 23, 2025
rahul gandhi with adani

राहुल के अच्छे अडानी, बुरे अडानी!

October 16, 2022

चुनाव से पहले राजस्थान में और गर्माएगी सियासत!

July 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.