Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

2023 में गायब रही विपक्षी एकता की रंगत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 20, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Opposition unity missing in 2023
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार ने शपथ ले ली है। सिद्धारमैया सीएम बने हैं डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम। कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समान विचारधारा वाले कई दलों के नेताओं को न्योता भेजा था। 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ BJP से मुकाबले के लिए विपक्षी एकता की कोशिशें हो रही हैं। इस बीच ऐसे आयोजन को विपक्षी दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन का मौका माना जा रहा था। हालांकि, मंच से विपक्ष के कई बड़े नाम गायब रहे। तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी खुद नहीं आईं, प्रतिनिधि भेजा। ममता ने पिछले दिनों कांग्रेस को ‘जैसे को तैसा’ समर्थन की शर्त रखी थी। 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी नहीं गए। बसपा प्रमुख मायावती भी नहीं पहुंचीं। शिवसेना उद्धव गुट के मुखिया उद्धव ठाकरे भी नहीं दिखे। कुल मिलाकर, विपक्षी एकता की दिशा में कांग्रेस का पहला बड़ा प्रयोग शायद उतना सफल नहीं रहा।

कर्नाटक की दो तस्‍वीरें

इन्हें भी पढ़े

AAP MP exposes

आप सांसद ने पंजाब में रेत खनन घोटाले का किया खुलासा: भाजपा ने समयबद्ध CBI जांच की मांग की

February 24, 2026
CIL Director Vinay Ranjan

सीआईएल निदेशक विनय रंजन ने किया वेकोलि का दौरा

February 24, 2026
IDFC Bank scam

खाता बंद करने की एक अर्जी, और… ऐसे खुला IDFC बैंक में 590 करोड़ का घोटाला

February 23, 2026
cm dhami

दोहरी पेंशन लेने वालों को धामी ने दी टेंशन, CAG रिपोर्ट के बाद लिया ये एक्शन

February 23, 2026
Load More

2018 में एचडी कुमारस्‍वामी का शपथग्रहण समारोह भी विपक्षी एकता का मंच बना था। मंच पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अजित सिंह, शरद पवार, तेजस्‍वी यादव, सीताराम येचुरी, मायावती, अखिलेश यादव, एन चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी जैसे दिग्‍गज विपक्षी नेता मौजूद थे। 2019 चुनाव से पहले आई उस तस्‍वीर ने नरेंद्र मोदी नीत बीजेपी सरकार के खिलाफ विपक्ष की एकता पर मुहर लगा दी थी। पांच साल बाद, सिद्धारमैया के शपथग्रहण समारोह में भी वैसा ही कुछ दोहराने की कोशिश थी, मगर हो न सका। इस बार कई दलों के बड़े नेता गायब रहे।

सिद्धारमैया के शपथ समारोह से ममता, अखिलेश का किनारा

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सिद्धारमैया के शपथग्रहण समारोह में नहीं गए। दोनों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आमंत्रित किया था। शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मौजूदगी को विपक्षी दलों की एकता के लिए अहम माना जा रहा था। ममता ने हाल में कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस को उन जगहों पर समर्थन देगी, जहां वह मजबूत स्थिति में है लेकिन कांग्रेस को भी अन्य राजनीतिक दलों को समर्थन देना होगा।

वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव भी नहीं गए। इसे कांग्रेस से परहेज बनाए रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी का कहना है कि अखिलेश को न्योता आया था, लेकिन उनके पहले से कार्यक्रम तय थे। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भी नहीं बुलाया गया।

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान शरद पवार और फारूख अब्दुल्ला अगल-बगल में बैठे नजर आए।

खरगे ने खुद फोन किया था मगर…

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के सीनियर नेता, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। इनमें तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे। खरगे ने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के मुखिया उद्धव ठाकरे को बाकायदा फोन कर न्योता दिया था। इसके बावजूद उद्धव और ममता नहीं गए।

  • बेंगलुरु में आज किस-किसने उपस्थिति दर्ज कराई?
  • एमके स्टालिन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK नेता
  • नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता
  • तेजस्वी यादव, बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता
  • फारूक अब्दुल्ला, नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष
  • शरद पवार, NCP अध्यक्ष
  • महबूबा मुफ्ती, PDP प्रमुख
  • सीताराम येचुरी, (CPI-M)
  • कमल हासन, मक्कल नीधि माईम प्रमुख
  • काकोली घोष, TMC नेता
  • जयंत चौधरी, रालोद के नेता
  • हेमंत सोरेन, जेएमएम

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस ने 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि बीजेपी ने 66 सीटें जीतीं। शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

AAP, TDP समेत इनको न्योता ही नहीं

केरल के सीएम पिनराई विजयन को न्योता न मिलने से नाराजगी की बात सामने आई। इसके अलावा आप, बीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस, बीजेडी, एआईएडीएमके, बसपा, टीडीपी, एआईएमआईएम को भी न्योता नहीं गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
woman

नए श्रमिक कानून से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का कवच, महिलाओं को भी नाइट शिफ्ट का अधिकार

November 23, 2025
PM Modi and vladimir Putin

भारत ने रूस से की ये मांग, क्या मान जाएंगे पुतिन?

May 5, 2022

वॉल पर केजरीवाल…देश में क्यों हो रहा बवाल!

April 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.