Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कांवड़ रूट विवाद : ओवैसी का योगी पर वार, ‘पैंट उतारकर पहचान पूछना शर्मनाक !’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 2, 2025
in राज्य
A A
yogi-owaisi
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


नई दिल्ली: AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों की धार्मिक पहचान की जांच और कथित तौर पर पैंट उतारने की मांग जैसे मामलों को लेकर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही, पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी ओवैसी ने केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

कांवड़ यात्रा रूट विवाद..क्या है पूरा मामला ?

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा 2025 के लिए कुछ सख्त नियम लागू किए हैं। इनमें कांवड़ मार्ग पर खाने-पीने की दुकानों, ढाबों और रेस्तरांओं के लिए मालिक का नाम, लाइसेंस, और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है।

योगी सरकार ने यह भी निर्देश दिया कि “कांवड़ मार्ग पर खुले में मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए और ओवररेटिंग पर सख्ती की जाए। बिना नाम और लाइसेंस वाली दुकानों को बंद करने और 2 लाख रुपये तक के जुर्माने की चेतावनी दी गई है।”

इस नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना बताया गया कि कांवड़िए गलती से ऐसी दुकानों से सामान न खरीद लें, जो उनकी धार्मिक भावनाओं के अनुरूप न हों।

मुजफ्फरनगर में विवादित घटना

मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में एक ढाबे पर यशवीर महाराज और उनके साथियों ने कथित तौर पर दुकानदारों की धार्मिक पहचान की जांच की। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकानदारों से आधार कार्ड मांगने के साथ-साथ उनकी धार्मिक पहचान जानने के लिए पैंट उतारने की मांग की, जिसे ओवैसी और अन्य नेताओं ने ‘जबरदस्ती’ और ‘धार्मिक भेदभाव’ करार दिया।

ओवैसी का यूपी सरकार पर हमला

ओवैसी ने इस घटना को लेकर यूपी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “आधार कार्ड नहीं मिला तो बोले पैंट उतारो…ये क्या है? ये लोग कौन हैं जो पैंट उतरवा रहे हैं ?”ओवैसी ने इसे मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव और डर फैलाने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के नियम और घटनाएं हिंदू-मुस्लिम के बीच दूरियां बढ़ा रही हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या यह नियम केवल मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए बनाया गया है, और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

मुजफ्फरनगर: होटलों में जाकर आधार कार्ड मांगने का अधिकार vigilante groups को किसने दिया है? समझ नहीं आ रहा कि सरकार, प्रशासन चला रही है या फिर ये ऐसे दल?pic.twitter.com/8klkx5vTNp

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 2, 2025

विवाद पर बोले सपा नेता एसटी हसन

पूर्व सांसद हसन ने कहा कि “नेमप्लेट लगाने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर जनता स्वयं इस नियम को लागू करने लगेगी, तो इससे हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम धोखे से कारोबार करने की इजाजत नहीं देता, लेकिन ऐसी घटनाएं देश में दूरियां बढ़ा रही हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस आदेश को गलत परंपरा बताया और कहा कि “यह सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।”

ओवैसी की प्रतिक्रिया पहलगाम हमले का दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिसे ओवैसी ने पूरे हिंदुस्तान पर हमला करार दिया। इस हमले के विरोध में ओवैसी ने हैदराबाद और अहमदाबाद में जुमे की नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आतंकियों को “कुत्ता” कहते हुए कहा कि उनके आकाओं को सबक सिखाने का समय आ गया है।

केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना

ओवैसी ने पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आतंकी भारत में आकर नागरिकों की हत्या कर रहे हैं, और सरकार उन्हें रोकने में विफल रही है। साथ ही, उन्होंने यूपी सरकार की नीतियों को भी निशाने पर लिया, यह कहते हुए कि मुसलमानों को खुले जेल में रहने जैसा महसूस हो रहा है। ओवैसी ने सीजफायर पर भी सवाल उठाए, यह कहते हुए कि जब तक पाकिस्तान अपनी धरती से आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा, स्थायी शांति संभव नहीं है।

सांप्रदायिक तनाव का खतरा

कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों की धार्मिक पहचान की जांच और पैंट उतारने जैसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बन रही हैं। कई नेताओं ने इसे हिंदू-मुस्लिम तनाव को बढ़ाने वाला कदम बताया है। सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल इस मामले में योगी सरकार को घेर रहे हैं।

यूपी सरकार ने इन नियमों को कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं की रक्षा और यात्रा की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि “सपा को न्यायपालिका पर भरोसा नहीं है।”

सरकार की नीतियों पर सवाल !

कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों की पहचान की जांच और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांवड़ यात्रा के नियमों को लेकर मुजफ्फरनगर में हुई घटना ने सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने की आशंका पैदा की है, जिसे विपक्षी नेताओं ने भेदभावपूर्ण बताया है। वहीं, पहलगाम हमले को लेकर ओवैसी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। यह विवाद उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में सांप्रदायिक मुद्दों को और गर्माने का कारण बन सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
manipur

राजनीति में उलझकर दम तोड़ते गंभीर मुद्दे!

July 23, 2023
ukraine vs russia

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला…700 ड्रोन, 10 बमवर्षक, दर्जनों मिसाइलें, अमेरिकी हथियार निशाने पर!

July 12, 2025
cm shinde

सीएम शिंदे का निर्देश, सांगली जिले में कृषि और पशुओं के लिए सरकारी स्तर पर होगा नियोजन

November 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.