चेन्नई : राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 78 वर्षीय प्लेबैक सिंगर वाणी जयराम चेन्नई में अपने घर पर मृत मिली हैं। वाणी ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, उड़िया समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं। तीन बार सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वालीं वाणी को पिछले महीने पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।







