प्रकाश मेहरा
नई दिल्ली: जब उत्तर भारत में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का क्रम जारी है, तब सचेत व तैयार रहना समय की मांग है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति स्थिति है । बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों में भी कोहरा छाया हुआ है। पूर्वोत्तर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसी के चलते इस कड़ाके की सर्दी में गरीबों और बेघरों को सहारा देने के लिए “पहल मीडिया ग्रुप” कपड़े,खाना,दवाइयों और कंबल वितरण करने के लिए देश के सभी राज्यों में पिछले कोरोनाकाल से लगातार करता आ रहा है।
मकर संक्रांति के पर्व पर विशेष
पहल मीडिया ग्रुप ने बताया कि “इस कड़ाके की ठंड में हम गरीबों और बेघरों का सहारा बनने के लिए हर एक प्रयास कर रहे हैं और देश के हर एक जरूरतमंद तक संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं हालांकि देश के ज्यादातर राज्यों में पहल ने जरूरतमंदों तक संभव मदद पहुंचाने में कामयाब रहे हैं।”
मयूर बिहार की झुग्गी बस्तियों में
बीते शनिवार 13 जनवरी को पहल एक बार फिर मयूर बिहार की झुग्गी बस्तियों में पहुंचकर कंबल वितरण किया जहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने पहल मीडिया ग्रुप का धन्यवाद किया और बताया कि “ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से बेघरों और जरूरतमंदों की हर जरूरत पूरी होने से खुशी मिलती है और गरीबों की दुआएं मिलती हैं।”
क्या बोले पहल के संपादक
देश के कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है और इसी के चलते पहल ग्रुप के संपादक सूरवीर सिंह नेगी बताते हैं कि देश के कोने कोने में जाकर हम हर एक जरूरतमंद की जरूरतों को पूरा करने का काम कर रहे हैं चाहे सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में “महिला सशक्तिकरण” के तहत सभी तरह की मदद जैसे कपड़े, कंबल, साड़ियां, दवाईयां आदि जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करने का काम पहल पिछले कोरोनाकाल से करता आ रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि “देश के हर एक राज्यों में पहुंचकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं और आगे की रणनीति ये है कि कोई भी गरीब भूखा न रहे, बिना कपड़े का न रहे, ठंड में न रहे, बीमार न रहे इसी मिशन को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं और हमें लगता है कि आने वाले समय में हम इस मिशन में कामयाबी हासिल जरूर करेंगे।”
कार्यक्रम में मौजूद एक सामाजिक कार्यकर्ता कहते हैं “देश को ऐसे कार्यक्रमों से ही मजबूती मिलती है देश सशक्त महिला संपन्न भारत भारत तभी बनता है जब देश में इस तरह के कार्यक्रम होते हैं गरीबों और बेघरों का उत्थान ही संपन्न भारत है। यहां पर गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों को कंबल वितरण किया और लोग काफ़ी खुश दिखाई दिए।”
कार्यक्रम में मौजूद दूसरे शख्स बताते हैं कि “गरीबों तक पहल की पहल पूरे देश में छाई हुई है और गरीबों और जरूरतमंदों तक गर्मी में मच्छरदानी और सर्दी में कंबल वितरण किए जाने चाहिए जिस तरह से पहल मीडिया ग्रुप करता आ रहा है और देश के लगभग सभी राज्यों में पहुंचकर पहल हर एक संभव मदद कर रहा है।”
देखिए पूरी रिपोर्ट संवाददाता प्रकाश मेहरा के साथ






