Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अफगानिस्तान की भारत से दोस्ती से बौखलाया पाकिस्तान, तालिबान को बताया RSS-BJP का ‘सेवक’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2026
in विश्व
A A
Pakistan Afghanistan
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पाकिस्तान फौज के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने रावलपिंडी में आयोजित एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अफगानिस्तान और भारत के संबंधों को लेकर विवादित बयान दिया। भारतीयराजनीति

यह बयान उस समय आया, जब उनसे भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के एक मंत्री की उस टिप्पणी पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और अफगानिस्तान ‘एक ही DNA साझा करते हैं‘ और दोनों देशों के बीच निकटता की बात कही थी।

इन्हें भी पढ़े

iran-us ceasefire

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो

August 2, 2026
PM Modi

इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर प्रदर्शन में गालियां दी गईं, छात्रों को माफ़ करने की कही बात

August 1, 2026
Piyush Goyal

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त

July 30, 2026
india-pakistan

PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा – ‘पूरा J&K…’

July 28, 2026
Load More

रिपोर्ट के अनुसार, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कुरान की एक आयत का हवाला दिया और कहा, “अल्लाह ने स्पष्ट किया है कि मुसलमानों को काफिरों को अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए। यदि कोई ऐसा करता है, तो वह मुसलमानों में नहीं रहता।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लेकर विवाद छिड़ गया। लाइवसमाचार

अफगान मंत्री के DNA वाले बयान को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, “मौलवी साहब जज्बात में आ गए… इनका DNA एक है, लेकिन दोनों के बीच में जो ताल्लुक है वो मास्टरस्लेव का है, बीजेपी, आऱएसएस और तालिबान के बीच मास्टरस्लेव का रिश्ता है। तालिबान रिजीम उनकी गुलाम है।”

RSS-भाजपा पर लगाए आरोप, भारत पर भी साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चौधरी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया, “भारतीय भाजपा या RSS और तालिबान शासन के बीच मालिक और गुलाम का रिश्ता है। भारत में जो व्यवस्था है, वह उनका मालिक है और वे उसके सेवक हैं। RSS और तथाकथित हिंदू राष्ट्र मुसलमानों और कश्मीरियों पर अत्याचार कर रहा है और तालिबान शासन उसी एजेंडे की सेवा कर रहा है। यह किस तरह का इस्लाम है? वे इससे भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं।” भारतीयराजनीति

प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय आतंकवाद-रोधी अभियान, बलूचिस्तान की स्थिति, पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंध और भारत पर आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने के पाकिस्तान के आरोप थे। पाकिस्तान लंबे समय से भारत पर ऐसे आरोप लगाता रहा है, जबकि भारत लगातार इन्हें सिरे से खारिज करता आया है।

खुफिया सूत्रों का दावा- आंतरिक चुनौतियों से ध्यान भटकाने की कोशिश

शीर्ष खुफिया सूत्रों के अनुसार, चौधरी की इन टिप्पणियों को पाकिस्तान के भीतर बढ़ती चुनौतियों से ध्यान हटाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा, चीन समर्थित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजनाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताओं और देश की आंतरिक अस्थिरता के बीच ऐसे बयान दिए गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अब तक भारत के खिलाफ लगाए गए आतंकवाद संबंधी आरोपों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई विश्वसनीय साक्ष्य पेश नहीं कर पाया है। उनका कहना है कि भारत पर आरोप लगाने की यह रणनीति घरेलू समस्याओं की जिम्मेदारी बाहरी शक्तियों पर डालने की व्यापक कोशिश का हिस्सा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
FIR

राष्ट्रीय महिला आयोग ने रायगड़ा तत्कालीन एसपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

February 25, 2024
Arvind Kejriwal

अपनी ही बातों में फंसते नजर आ रहे सीएम केजरीवाल!

May 25, 2023

पौड़ी प्रधान संगठन ने पीएम की हर घर जल योजना को कटघरे में खड़ा किया

December 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सोमवार को लोकसभा में पेश पेश होंगे 2 नए बिल, FCRA संशोधन की भी तैयारी
  • ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो
  • युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : CM धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.