Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

PAN कार्ड सिर्फ 10 अक्षरों का खेल नहीं, जानें हर अक्षर का राज!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 28, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
pan card
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आजकल हर किसी की जेब में पेन कार्ड होता ही है, कई ऐसे काम भी हैं, जो इसके बिना पूरे भी नहीं हो सकते हैं. लेकिन कभी जेब में पड़े पेनकार्ड को ध्यान से देखा है. असल में कार्ड में दिखने वाले 10 नंबरों का एक मतलब होता है. जी हां तो क्या आप इन अक्षरों का मतलब जानते हैं, अगर नहीं तो चलिए इस खबर में हम डिटेल्स में जानते हैं.

पेन कार्ड की जरूरत

इन्हें भी पढ़े

american jet engines

भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

June 28, 2026
satellite guided jet

देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

June 28, 2026
health survey

CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

June 28, 2026
Crude oil

45 हजार करोड़ का घाटा, फिर भी इन 3 सरकारी तेल कंपनियों को बेचने से डरती है सरकार?

June 28, 2026
Load More

हम सभी की जेब में कई सारे कार्ड रखे होते हैं,लेकिन इनमें से सबसे अहम होता है PAN कार्ड (परमानेंट अकाउंट नंबर). पेन कार्ड  सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा नहीं होता, बल्कि आपकी ‘आर्थिक पहचान पत्र’ होता है. इनकम टैक्स भरने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक, प्रॉपर्टी खरीदने से लेकर बड़े निवेश करने तक, हर जगह PAN कार्ड की जरूरत पड़ती ही है.

PAN कार्ड के 10 अक्षर

क्या आप जानते हैं कि आपके पैन कार्ड पर लिखे 10 अक्षर सिर्फ यूं ही नहीं लिखे होते हैं. उनमें कई राज भी छुपे होते हैं, आपकी पहचान से जुड़े ‘सीक्रेड कोड’होते हैं. तो अगर आपने इन कोड्स को नहीं समझा या पैन कार्ड की अहमियत को नजरअंदाज किया, तो फ्यूचर में परेशानी झेलना पड़ सकता है.

आखिर ये PAN बला क्या है

PAN यानी स्थायी लेखा संख्या (Permanent Account Number), भारत के आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा जारी किया गया, एक 10-अंकीय अल्फान्यूमेरिक कोड होता है.ये  हर उस व्यक्ति या संस्था के लिए  सबसे जरूरी होता है जो टैक्स के दायरे में आता है या फिर कुछ खास तरह के वित्तीय लेनदेन करता है.तो सोचिए, जैसे स्कूल में आपका रोल नंबर होता है, वैसे ही टैक्स डिपार्टमेंट के लिए आपका पैन नंबर आपकी पहचान माना जाता है.

PAN के 10 ‘जादुई’ अक्षर

पैन कार्ड पर मौजूद 10 कैरेक्टर महज रैंडम नहीं होते हैं, बल्कि इनमें छिपा होता है एक खास तरह का पैटर्न, तो पहले तीन कैरेक्टर AAA से ZZZ तक अंग्रेजी के अक्षर होते हैं, जो एक सीक्वेंस में चलते हैं, चौथा अक्षर सबसे अहम होता है और यह बताता है कि कार्ड धारक कौन है: P–व्यक्ति, C–कंपनी, H–HUF, A–AOP, B–BOI, G–सरकारी एजेंसी, J–न्यायिक व्यक्ति, L–स्थानीय निकाय, F–फर्म/LLP, T–ट्रस्ट. इसके साथ ही पांचवां अक्षर पैनधारक के सरनेम का पहला अक्षर दर्शाता है.वैसे ये कैरेक्टर मिलकर आपकी पहचान को एक यूनिक डिजिटल पहचान दिलाते हैं.

संस्था के नाम का पहला अक्षर

वैसे पैन कार्ड के 10 कैरेक्टर में हर एक का खास मतलब होता है. पहले 5 कैरेक्टर के बाद अगले चार अक्षर होते हैं अंक (0001 से 9999), जो सीक्वेंशियल यानी क्रम में होते हैं. ये हर पैन धारक को यूनिक बनाते हैं.10वां और लास्ट कैरेक्टर अंग्रेजी का एक अक्षर होता है जिसे ‘चेक डिजिट’ कहते हैं.ये  एक खास फॉर्मूले से तय होता है जो पहले के 9 कैरेक्टर के आधार पर बनता है.

इन कामों के लिए PAN कार्ड जरूरी

PAN कार्ड आज की तारीख में एक ‘मास्टर की’ बन चुका है.इसके बिना कुछ काम नहीं होते हैं पूरे, जैसे इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर सकते, बैंक अकाउंट खोलना मुश्किल,50,000 रुपये से ज्यादा का लेनदेन नहीं होगा,डीमैट अकाउंट नहीं खोल पाएंगे,प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना मुश्किल,गाड़ी खरीदना या बेचना कठिन आदि है.

PAN ना करें नजरअंदाज

अगर अभी  आपके पास पैन कार्ड नहीं है या फिर आप इसे जरूरी जगहों पर यूज नहीं करते हैं, तो फिर होगा ये कि इससे आपकी आय पर 20% या उससे भी ज्यादा TDS कटा जा सकता है. इसके अलावा कुछ मामलों में आयकर विभाग आप पर जुर्माना भी लगा सकता है.बैंक पैन को बहुत गंभीरता से लेते हैं तो पैन कार्ड जरूरत को समझना भी जरूरी है.

चुटकियों में बनवाएं PAN कार्ड

पैन कार्ड बनवाना आज के टाइम में बहुत ही आसान हो गया है.अब पेनकार्ड के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या किसी एजेंट की मदद ले सकते हैं.इसके अलावा आधार कार्ड के जरिए भी e-PAN जल्दी मिल सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ram in Ayodhya

अयोध्या में राजा राम के दिव्य स्वरूप का दर्शन, भक्ति और आस्था का नया इतिहास !

June 6, 2025
IMF

IMF ने पाकिस्तान को दी नई टेंशन, 11 नई शर्तों के साथ बेलआउट पैकेज पर बढ़ा दबाव!

May 21, 2025
india economy

आर्थिक विकास के दृष्टि से वित्तीय वर्ष 2023-24 भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ

June 8, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.