Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रिटायर लोगों का संसदीय बोर्ड

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने जब भाजपा की कमान संभाली तो संसदीय बोर्ड के साथ एक मार्गदर्शक मंडल भी बनाया। पार्टी के वरिष्ठ और बुजुर्ग नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में जगह दी गई। हालांकि उसमें नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह भी हैं लेकिन माना यह गया कि रिटायर नेताओं को इस मंडल में जगह मिलेगी और सक्रिय व बड़े नेता संसदीय बोर्ड में रहेंगे। भाजपा ने 75 साल की उम्र में सक्रिय राजनीति से नेताओं को रिटायर करना भी शुरू किया। अब ये दोनों सिद्धांत लगता है कि भाजपा ने अपनी सुविधा के हिसाब से स्थगित कर दिया है।

मार्गदर्शक मंडल में तो कोई नहीं जा रहा है उलटे संसदीय बोर्ड को रिटायर नेताओं से भर दिया गया है। बिल्कुल शाब्दिक अर्थों में जो नेता रिटायर हो गए हैं उनको संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है। पिछले दिनों बीएस येदियुरप्पा ने सक्रिय राजनीति से रिटायर होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी पारंपरिक शिकारीपुरा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। येदियुरप्पा ने क्षेत्र के लोगों से अपने बेटे बीवाई विजयेंद्र का समर्थन करने की अपील की। उनकी उम्र 79 साल है और वे रिटायर हो गए हैं फिर भी भाजपा ने उनको संसदीय बोर्ड में जगह दी। कर्नाटक में अगले साल होने वाले चुनाव की मजबूरी में भाजपा रिटायर और उम्रदराय येदियुरप्पा को सबसे बड़ी ईकाई में शामिल किया।

इन्हें भी पढ़े

crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Load More

इसी तरह सत्यनारायण जटिया भी रिटायर हो गए थे। उनका राज्यसभा का कार्यकाल 2020 में पूरा हुआ और उसके बाद वे राजनीतिक गतिविधियों से रिटायर हो गए थे। मध्य प्रदेश में भाजपा के किसी कार्यक्रम में वे हिस्सा नहीं ले रहे थे। लेकिन मध्य प्रदेश में अगले साल चुनाव हैं और शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से हटाना था तो जटिया को संसदीय बोर्ड में शामिल कर लिया गया। उनकी उम्र भी 76 साल हो गई है। वे सक्रिय राजनीति से रिटायर थे और रिटायर होने की भाजपा की ओर से तय उम्र सीमा भी पार कर चुके थे।

इकबाल सिंह लालपुरा भी रिटायर आदमी हैं। पुलिस की सेवा से रिटायर होने के बाद वे 2012 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनकी उम्र भी 70 साल के करीब है। वे सिख हैं और पुलिस अधिकारी के तौर पर उनके नाम यह इतिहास दर्ज है कि उन्होंने जरनैल सिंह भिंडरावाले को गिरफ्तार किया था। भाजपा को पंजाब की राजनीति में पैर जमाना है और उसे एक सिख चेहरे की जरूरत है। किसान आंदोलन के बाद यह जरूरत ज्यादा महसूस की जा रही थी। इसलिए लालपुरा को जगह मिल गई। हरियाणा की सुधा यादव भी रिटायर नेता हैं। उन्होंने पहली और आखिरी बार 1999 का लोकसभा चुनाव जीता था। उसके बाद वे 2004 और 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ीं और हार गईं। बाद में उनको लडऩे लायक नहीं समझा गया। उनको 2014 और 2019 में टिकट नहीं मिली और न राज्यसभा वगैरह मिली। वे भाजपा की राष्ट्रीय सचिव हैं लेकिन अब सीधे संसदीय बोर्ड में जगह मिल गई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi

राहुल गांधी के भाषण के दौरान बार-बार क्यों निकली रूल बुक, जानें

July 1, 2024

गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस और हम…?

June 5, 2025
Amit Shah

अमित शाह ने सेंट्रल रिज में लगाया बरगद का पौधा, दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत

July 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.