Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली सरकार की अजब-गजब कहानी, कम बजट के कारण पेंशन बंद और मृतक व्यक्ति को 4 वर्ष से मिल रहा पेंशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 2, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l दिल्ली सरकार गरीब, बेसहारा, वृद्धि, विधवा, अपाहिज व्यक्तियों को पेंशन देती है। इसके लिए सरकार के दो अलग-अलग विभाग हैं। समाज कल्याण विभाग वृद्धि और अपाहिज व्यक्तियों को पेंशन देता है और महिला बाल विकास विभाग विधवा और निराश्रित महिलाओं को पेंशन, आर्थिक सहायता देता है। सामाजिक कार्यकर्ता हरपाल सिंह राणा बताते हैं कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा पिछले 4 वर्षों से नई वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन रिक्तियां नहीं होने के कारण से नहीं लिए जा रहे हैं और बजट ना होने के कारण से कई महीनों से अपाहिज एवं वृद्ध व्यक्तियों की मासिक पेंशन भी नहीं दी जा रही है।

इसके विपरीत दूसरी तरफ मृतक व्यक्तियों की पेंशन वर्षों से बंद नहीं की जा रही। परिवारजनों के द्वारा कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद एक लाख से अधिक की धनराशि बैंक में आ चुके हैं l राणा बताते हैं कि आज़ादपुर निवासी स्वर्गीय प्रभु सिंह का देहांत दिनांक 14 दिसंबर 2017 को हो गया था। पेंशन बंद कराने के लिए परिवार के व्यक्ति कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पेंशन बंद करने के लिए कार्यालय में बैंक से लिखवाकर लाओ आदि अनेकों सबूत मांगे जा रहे थे। जिसके बाद परिवार के सदस्य जन सचिवालय कादीपुर आए और पेंशन बंद करवाने के लिए आग्रह किया। इसके लिए मैंने 21 मार्च 2018 को दिल्ली सरकार की शिकायत प्रणाली पर पत्र लिखा जिसके जवाब में 27 मार्च 2018 को ही शिकायत प्रणाली के माध्यम से एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें लिखा गया कि आप सभी मूल दस्तावेज और बैंक की पासबुक में नई एंट्री कराकर जिला कार्यालय में 10 से 1 बजे तक कार्यालय में संपर्क करें। परिवारजन सभी कागजात पूरे कर के जिला कार्यालय में गए और प्रमाण पत्र दिखाएं। लेकिन 4 वर्ष से मृतक व्यक्ति की पेंशन बंद नहीं की गई। परिवार जन अबतक कई बार कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं और कई बार शिकायत प्रणाली पर शिकायत भी दर्ज कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़े

traffic challan

घर बैठे ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, जानिए प्रोसेस

March 5, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

March 2, 2026
CBI

दिल्ली आबकारी केस : CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती!

March 2, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्‍ली की बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, माननी होंगी बस ये शर्तें

March 1, 2026
Load More

24 दिसंबर 2021 को दिए गए जवाब में फिर वही बात कही गई कि कार्यालय में प्रार्थना पत्र और अन्य सबूत सोमवार 10 से 1 बजे के बीच सोमवार से शुक्रवार कार्यालय में संपर्क करें। इसके बाद यह व्यक्ति तीन बार कार्यालय में जा चुका है। उनको बार-बार कोई ना कोई कागज की कमी बता कर वापस भेज दिया जाता है। हर बार बैंक से पासबुक में नई एंट्री करवाकर लाने की बात कही जाती है। हरपाल सिंह राणा बताते हैं कि ऐसा यह सिर्फ एक परिवार नहीं है,ऐसे अनेकों परिवार हैं जिनकी शिकायत प्रणाली पर निवेदन के साथ साथ मृतकव्यक्ति का और परिवार के सदस्य के आवश्यक कागजात आधार कार्ड पहचान पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र भेजने के बावजूद उन्हें बार-बार कार्यालय में बुलाया जा रहा है। अब यह समझ से बाहर है की एक तरफ विभाग मृतक व्यक्ति की पेंशन बंद करने में कितनी अनियमितताएं बरत रहा है और जबरदस्ती मृत व्यक्ति की पेंशन भेज रहा है और दूसरी तरफ बजट ना होने के कारण से पेंशनधारियों को कई महीने से पेंशन नहीं दी जा रही है और 4 वर्ष से पेंशन के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal AAP

8400KM की दौड़ लगा चुके केजरीवाल अब कर रहे महारैली की तैयारी!

June 7, 2023
Yogi

योगी सरकार अयोध्या में सजाएगी ‘वैश्विक राम दरबार’

January 2, 2024
border

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर पर अपने नागरिकों के लिए बंद किए गेट!

May 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘भारत के दरवाजे पर जंग?’; श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला, क्षेत्रीय सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल, उठ रहे कई सवाल
  • घर बैठे ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, जानिए प्रोसेस

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.