Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

प्रदूषण से बेहाल दिल्ली की जनता ने जमकर की इससे जुड़ी शिकायतें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 25, 2024
in दिल्ली
A A
Pollution
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण से परेशान जनता ने इस बार दिल्ली सरकार के ‘ग्रीन दिल्ली’ मोबाइल ऐप का जमकर उपयोग किया और इसके जरिए पॉल्यूशन से जुड़ी 84 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराईं। खास बात यह है कि सरकार का दावा है कि इन शिकायतों में से ज्यादातर को हल कर दिया गया, जबकि कुछ शिकायतों का समाधान नहीं दिया जा सका। दिल्ली नगर निगम (MCD), लोक निर्माण विभाग (PWD) और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें आईं।

दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार शिकायतों को हल करने के मामले में दिल्ली जल बोर्ड सबसे आगे रहा, उसने कुल प्राप्त शिकायतों में से 97.94 प्रतिशत शिकायतों को हल कर दिया, जबकि एमसीडी की सफलता का प्रतिशत सबसे कम यानी 84.33 प्रतिशत रहा। हालांकि MCD के पास शिकायतें भी सबसे ज्यादा आई थीं।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

रिपोर्ट के अनुसार इस ऐप के जरिए इस साल 84,765 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से MCD को लेकर सबसे ज्यादा 54,878 शिकायतें आईं, जिसमें से उसने 46,279 शिकायतों का निपटारा कर दिया। जबकि 8,599 शिकायतें अब भी लंबित हैं। MCD ने उसे मिली शिकायतों में से 84.33 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया।

पीडब्ल्यूडी विभाग को कुल 12,327 शिकायतें मिलीं, जिसमें से उसने 10,803 का समाधान कर दिया, जबकि 1524 अनसुलझी रहीं। लोक निर्माण विभाग ने 87.64 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया। उधर दिल्ली विकास प्राधिकरण को कुल 4795 शिकायतें मिलीं, जिसमें से उसने 4424 का समाधान कर दिया, जबकि 371 शिकायतें अब भी बाकी हैं। शिकायतों के निपटारे में डीडीए की सफलता का प्रतिशत 92.26 रहा।

इसके अलावा इस ऐप के जरिए दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ी 3056 शिकायतें प्राप्त हुईं, उसने 97.94 प्रतिशत शिकायतों को हल कर दिया। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को 2032 शिकायतें मिलीं जिसमें से उसने 91.98 प्रतिशत शिकायतों को हल कर दिया। राजस्व विभाग को कुल 1041 शिकायतें मिलीं, उसने 84.53 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा कर दिया।

ग्रीन दिल्ली ऐप को दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के तहत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने बनाया है। और यह डेटा अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायत रिपोर्ट पर आधारित है। इस ऐप को दिल्ली सरकार ने साल 2020 में लॉन्च किया था, जिस पर दिल्ली वासी किसी खास स्थान के फोटो या वीडियो अपलोड करके, उस जगह के बारे में बताकर और शिकायत की जानकारी देकर प्रदूषण के बारे में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके बाद ऐप पर प्राप्त इन शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित सरकारी एजेंसी को भेजा जाता है। शिकायतकर्ता उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों को ट्रैक करते हुए उनके बारे में इस ऐप के जरिए अपडेट भी ले सकते हैं।

इसमें शामिल अन्य एजेंसियों में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (2,032 शिकायतें, 91.98 प्रतिशत हल), राजस्व विभाग (1,041 शिकायतें, 84.53 प्रतिशत हल) और दिल्ली जल बोर्ड (3,056 शिकायतें, 97.94 प्रतिशत हल) शामिल हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को 564 शिकायतें मिली थीं, जबकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को 362 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस ऐप के जरिए प्राप्त कुल शिकायतों में से 10,656 को लंबित श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें से अकेले एमसीडी के बारे में ऐसी 8,322 शिकायतें हैं।

बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण के अनुसार, नवंबर में दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर साल में सबसे खराब रहा था, इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक 491 पर पहुंच गया था। यह ‘गंभीर प्लस’ (सीवियर प्लस) वर्गीकरण अत्यधिक अस्वस्थ वायु गुणवत्ता की ओर इशारा करता है, जो लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरा पैदा करता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ice

अगर धरती पर मौजूद सारी बर्फ पिघल जाए तो क्या होगा?

December 28, 2024
Nitin Gadkari

मोदी सरकार में गडकरी के मंत्रालय का बड़ा कारनामा, 9 साल में किया कुछ ऐसा!

April 23, 2023
Amit Shah and Farooq Abdullah

अमित शाह और फारुक अब्दुल्ला

October 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.