Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

‘फोन टैप, घर के पास उड़ा ड्रोन’, क्या पूर्व CM की जासूसी करवा रही सुक्खू सरकार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Sukhu government
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला. हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने सुक्खू सरकार (Sukhu Sarkar) पर बड़ा आरोप लगाया है. विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन शिमला में कार्यवाही के दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी जासूसी (Spying) के आरोप लगाए हैं. पूर्व सीएम ने कहा कि मौजूदा सरकार उनकी निगरानी कर रही है और उनके सरकारी आवास के पास ड्रोन उड़ाया गया है.

सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि मेरे सरकारी निवास पर ड्रोन घूम रहा है. शिमला में  घर के चारों तरफ ड्रोन घूमता है और मेरी सर्विलांस की जा रही है. मेरे घर के साथ एसपी का आवास है और ऐसे में यह कौन सा तरीका है निगरानी का.  खिड़की पर, दरवाजे पर,  कौन आ-जा रहा है, इसकी निगरानी की जा रही है. जयराम ने सुक्खू सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि फोन तो टैप हो रहे हैं और अधिकारी अपनी सीमाएं पार कर रहे हैं. सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर ध्यान दे. यह एक व्यक्ति और उसके परिवार की निजता का हनन है.

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

नेता प्रतिपक्ष के ड्रोन से निगरानी के आरोपों पर सीएम सुक्खू ने सदन में जबाव दिया. सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की कोठी की मैपिंग हो रही है. नेता प्रतिपक्ष सनसनी फैला रहे हैं. सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि खिड़कियों से निगरानी हो रही है और कहीं ईडी और सीबीआई तो नहीं करवा रही है. इस पर सदन में जयराम गुस्सा हो गए और साथ ही विपक्ष भी भड़क गया.

सीएम ने कहा कि सरकार किसी की जासूसी करने में विश्वास नहीं रखती है और नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा के प्रति हम चिंतिंत हैं. अगर कोई सेंट्रल एजेंसी जासूसी कर रही हो तो इसकी हम जांच करेंगे. किसी का भी फोन टैप नहीं हो रहा है.

एक बार नहीं, कई बार ड्रोन उड़ायाः जयराम

इस दौरान सवाल जबाव होते रहे और फिर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक बार नहीं दर्जनों बार उनके घर पर ड्रोन उड़ाया गया. एक आला पुलिस अधिकारी के घर से ड्रोन उड़ाया जाता है और नेता प्रतिपक्ष के घर की रेकी की जाती है. विधायकों को पूछताछ के लिए एक बार बुलाया जाता है फिर आधे रास्ते से फिर बुलाया जाता है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सीबीआई और ED की जांच की बात नहीं है. सीएम ने पुलिस को छूट दे रखी है. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मॉल रोड़ पर हत्या हो जाती है और ब्लास्ट होता है लेकिन सरकार जांच को दबा रही है. इस पर सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आपा ना खोएं. कोई पुलिस का अधिकारी इसमें सम्मिलत नहीं हैं. हमारी सरकार ने किसी की जासूसी नहीं करवाई है. अगर किसी अधिकारी ने ऐसा किया है तो सरकार कार्रवाई करेगी. ये गंभीर विषय है और इसकी जांच करेंगे.

क्यों उड़ाया जा रहा है ड्रोन

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में सभी भवनों की मैपिंग हो रही है. पांच अगस्त को सीएम के आवास के आसपास ड्रोन से मैपिंग की गई. बाकायदा इसके लिए सरकार से नगर निगम ने अनुमति भी ली है. सरकार ने परमिशन के कागज भी सदन में पेश किए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Yogi

सीएम योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगी ये परियोजनाएं

May 6, 2025
leader

लेकिन समाधान क्या है?

October 16, 2022

भारत में भूख

August 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.