Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 2, 2026
in राष्ट्रीय
A A
Sanae Takaichi India
22
SHARES
743
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और जापान के बीच विश्वास बढ़ा है और द्विपक्षीय रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। आपसी विश्वास हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। दोनों देश दुनिया की बड़ी अर्थव्यस्थाएं हैं। तकाइची को अपनी छोटी बहन बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आपका स्वागत है। दिल्ली के हैदराबाद में संपन्न शिष्टमंडल स्तर की बैठक के दौरान भारत और जापान के बीच एआई के क्षेत्र में बड़ा समझौता हुआ। इसके अलावा दोनों देशों ने हाइड्रोजन, न्यूक्लियर एनर्जी में अपना सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

पीएम मोदी ने तकाइची को अपनी छोटी बहन बताया

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

ताकाइची के साथ संयुक्त प्रेस बयान में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत और जापान दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। स्वतंत्र, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता है। क्षेत्र की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और बाजार अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमने आज कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं। ये सभी कदम पूरे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।’ पीएम ने कहा, ‘महामहिम, मेरी छोटी बहन प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल, मीडिया के साथियों नमस्कार। भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की भारत की पहली यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।’

प्रौद्योगिकी साझेदारी हमारे सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ताकाइची और मेरा मानना है कि प्रौद्योगिकी साझेदारी हमारे सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ बनेगी। इसी दृष्टि को साकार करने के लिए हमने आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया है। भारत के एआई इकोसिस्टम से जुड़े कई प्रमुख संस्थानों ने आज अपने जापानी साझेदारों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। जापान की सटीक प्रौद्योगिकी और भारत की सॉफ्टवेयर क्षमता का संगम वैश्विक एआई विकास को नई गति और नई ताकत देगा।’

रक्षा क्षेत्र में भी हुआ समझौता

उन्होंने कहा कि ‘रक्षा क्षेत्र में भी आज भारत और जापान के बीच पहले संयुक्त सह-विकास परियोजना पर समझौता हुआ है। नौसेना के रेडियो एंटीना ‘यूनिकॉर्न’ से जुड़ी यह परियोजना हमारी रक्षा प्रौद्योगिकी साझेदारी में एक नया अध्याय खोलेगी। अब हम मिलकर ऐसी रक्षा तकनीकों का विकास करेंगे जो क्षेत्रीय शांति, समुद्री सुरक्षा और नियम-आधारित व्यवस्था को और मजबूत करेंगी। फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा उपकरणों और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आज हुए समझौतों के माध्यम से हम वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा में भी योगदान देंगे। भारत की व्यापक क्षमता और जापान की गुणवत्ता को साथ लाकर हम दुनिया को किफायती, विश्वसनीय और उन्नत स्वास्थ्य समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगे।’

’10 अरब डॉलर से अधिक का जापानी निवेश आएगा’

मोदी ने कहा, ‘भारत-जापान निवेश साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। पिछले एक वर्ष में लगभग 120 नए व्यावसायिक समझौते हुए हैं, जिनके माध्यम से भारत में 10 अरब डॉलर से अधिक का जापानी निवेश आएगा। आज वित्तीय सेवा एजेंसियों के बीच हुआ समझौता पूंजी और निवेश के प्रवाह को और सुगम बनाएगा। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है-जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन का निवेश आकर्षित करना और अगले दशक में भारत में कार्यरत जापानी कंपनियों की संख्या को दोगुना करना। भारत में लगातार हो रहे सुधारों से कारोबार करना पहले से अधिक आसान हुआ है और जापानी कंपनियां भी इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकती हैं।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

Pahalgam Attack: ‘मेरे पति को मार डाला…आतंकवादी बोला- जाओ मोदी से कह देना’

April 23, 2025
Prachi Gaikwad

महाराष्ट्र की प्राची गायकवाड ने दिल्ली में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में शूटिंग में जीता गोल्ड

May 6, 2025
Earth Hour

पर्यावरण : असरकारी आवाज उठे

December 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.