Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 20, 2026
in खेल
A A
एशियन गेम्स 2026
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर पर निशाना साधने वालीं इलावेनिल वलारिवन को भी सराहा है। भारतीय महिला टीम का सिल्वर मेडल कुल क्वालिफिकेशन स्कोर के आधार पर तय हुआ। तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 1898.0 का स्कोर बनाया और पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया।

सोनम ने 634.1 के बेहतरीन स्कोर के साथ भारत के लिए क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इलावेनिल 633.5 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं। विदर्शा ने 630.4 का अच्छा स्कोर किया और व्यक्तिगत रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहीं, जिससे भारत के लिए टीम सिल्वर मेडल पक्का हो गया।

इन्हें भी पढ़े

2026 Asian Games Medal

किसने बनाया है एशियन गेम्स 2026 का मेडल? जानें इसकी 5 बड़ी खासियत

September 19, 2026
Mohammed Shami

वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट, नंबर-1 का नाम चौंका देगा

September 18, 2026
naman dhir

2 रन से बचा गेल का रिकॉर्ड, MI के बल्लेबाज ने जड़े 173 रन; 16 चौके-12 छक्के

September 8, 2026
Sania became 'Golden Girl' of Taekwondo

UP : ताइक्वांडो की ‘गोल्डन गर्ल’ बनीं सानिया, विदेशों में सिल्वर व ब्रॉन्ज के बाद अब देश में जीता गोल्ड 

September 1, 2026
Load More

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “मेहनत और टीमवर्क से शानदार नतीजे मिलते हैं। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा के. विनोद पर गर्व है। उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीट्स को प्रेरित करेगी।” 2019 वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वालीं इलावेनिल वलारिवन (252.4) ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक अन्य ट्वीट में इलावेनिल वलारिवन की तारीफ में लिखा गया, “भारतीय निशानेबाज लगातार हमें गर्व महसूस करा रहे हैं। एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन को बधाई। यह उनका दूसरा मेडल था, जिससे यह उपलब्धि और भी खास हो गई है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी शानदार उपलब्धि ने खेलों में भारत का मेडल से खाता खोला है और देश का मान बढ़ाया है। आपकी आगे की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को हार्दिक बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत ने सिल्वर मेडल जीतकर एशियन गेम्स में अपने मेडल का सफर शुरू किया। शूटिंग 10 मीटर राइफल महिला (टीम) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।”

भारतीय महिला टीम की तारीफ में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के. विनोद को बहुत-बहुत बधाई। टीम इंडिया के मेडल अभियान की शानदार शुरुआत। हमारे चैंपियंस और पूरी टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएं मिलें, इसकी शुभकामनाएं।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

नागरिक कर्तव्यों के अनुपालन से आर्थिक विकास को दी जा सकती है गति

November 22, 2025

रात बाकी.. बात बाकी.. तो फिर 2जी घोटाला बड़ा फ्रॉड कैसे?

November 4, 2021
mulayam-singh

जिसका जलवा कायम था

October 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!
  • पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.