Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

PM मोदी ने खुद संभाली मिशन 45 की कमान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 18, 2024
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi
16
SHARES
523
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई : पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक बार फिर से महाराष्ट्र पहुंचने वाले हैं। ठीक एक सप्ताह के बाद उनका यह दूसरा दौरा होगा, जब उन्होंने अटल सेतु जैसी बड़ी परियोजना का उद्गाटन किया था। यह देश का सबसे बड़ा पुल है, जिससे नवी मुंबई और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसमें 15 हजार करोड़ रुपये की लागत लगी है। अब वह सोलापुर का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वह 2000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ये उद्घाटन और शिलान्यास वर्चुअल भी कर सकते थे, लेकिन वह महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की कमान खुद ही संभालते दिख रहे हैं।

यूपी के बाद महाराष्ट्र सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाला दूसरा राज्य है, जहां 48 सीटें हैं। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना और अजित पवार के साथ मिलकर 45 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पीएम मोदी विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र तक संदेश पहुंचाना चाहते हैं। बीते दो आम चुनाव में भाजपा और एकजुट शिवसेना ने साथ मिलकर 41 सीटें जीती थीं। अब भाजपा को लगता है कि शिवसेना और एनसीपी दोनों बंटे हुए हैं, जबकि कांग्रेस से सीधे मुकाबले में भाजपा खुद को प्लस में देख रही है। ऐसे में उसने 45 सीटों का लक्ष्य तय किया है।

इन्हें भी पढ़े

सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Amrit Bharat Express

कैसा है अमृत भारत एक्सप्रेस का नया कोच?

April 5, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
Load More

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी के दौरों का बहुत असर होता है। वह कहते हैं कि 2022 में पीएम मोदी ने नागपुर में समृद्धि मार्ग का उद्धाटन किया था। नागपुर से मुंबई तक जाने वाला यह एक्सप्रेसवे राज्य के 14 जिलों को कवर करता है। भाजपा का भी प्लान है कि वह सभी 14 सीटों तक अपनी पहुंच बना ले। मराठवाड़ा में एनसीपी मजबूत रही है, जबकि मुंबई में उद्धव ठाकरे अपने लिए संभावनाएं देखते हैं। वहीं अब भाजपा यहां ज्यादा फोकस कर रही है। दक्षिण मुंबई से लेकर बारामती तक भाजपा पूरी तरह आक्रामक है और गढ़ों में ही उद्धव ठाकरे और शरद पवार को घेरने का प्लान है।

महाराष्ट्र को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी खुद कितने गंभीर हैं। इसे इस बात से समझा जा सकता है कि एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद से अब तक नरेंद्र मोदी का यह 8वां दौरा होगा। अपने पहले के दौरों में पीएम मोदी नागपुर, पुणे, अहमदनगर, शिरडी, नासिक, सिंधुदुर्ग और सोलापुर को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा मुंबई की कई लोकसभा सीटों तक पीएम मोदी जा चुके हैं। ऐसे में उनका यह दौरा अहम है। दरअसल पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले ज्यादातर बड़े राज्यों का दौरा करने वाले हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Argentina or France

अर्जेंटीना या फ्रांस किसका पलड़ा है भारी, आंकडों से समझे पूरी कहानी

December 18, 2022
WCL

WCL के निदेशक डॉ. एच. एस. पांडे ने रीजनल मेंटल हॉस्पिटल में उपलब्ध कराए उन्नत चिकित्सा उपकरण

February 11, 2025
Ayodhya

अयोध्या और राम राज के नाम का साल!

January 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.