Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

संसद सत्र से पहले बोले पीएम मोदी- जनता ने नीति और नीयत पर लगाई मुहर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 24, 2024
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi
16
SHARES
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के लिए आज का दिन गौरव का दिन है. विकसित भारत के संकल्प के साथ आज से संसद के सत्र का आगाज हो रहा है. देश की जनता ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार पर भरोसा किया है. आजादी के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ है. इसका मतलब है कि उन्होंने सरकार की नीति और नीयत पर मुहर लगाई है. मैं इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार चलाने के लिए बहुमत जरूरी है, लेकिन देश चलाने के लिए आम सहमति जरूरी है. हर किसी की सहमति से देश को आगे लेकर चलना है. उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ज्यादा काम करेंगे. देश को अच्छे विपक्ष की आवश्यकता है. उम्मीद है विपक्ष इस बार सार्थक चर्चा करेगा और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखेगा. हम जनता का विश्वास और मजबूत करेंगे. हमारे पास दो बार सरकार चलाने का अनुभव है. लोग नहीं चाहते कि संसद में नखरे और ड्रामा हो.

इन्हें भी पढ़े

crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Load More

हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं. 18वीं लोकसभा सभा में युवाओं की अच्छी संख्या है. हमारे यहां 18 अंक का बहुत सात्विक मूल्य है. गीता के भी 18 अध्याय है. कर्तव्य का संदेश मिलता है. पुराणों को संख्या भी 18 है. 18 की उम्र में हमें मताधिकार मिलता है. 18वें सांसद का गठन शुभ संकेत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से, बहुत ही गौरवमय तरीके से संपन्न होना, ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. करीब 65 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया.

25 जून की तारीख न भूलने वाली है

पीएम मोदी ने कहा कि कल 25 जून है. जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा से समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिन है. 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था, उसके 50 साल हो रहे हैं. भारत की नई पीढ़ी ये कभी नहीं भूलेगी की संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था. भारत को जेलखाना बना दिया गया था. लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था. हम भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प करेंगे. जनसामान्य के सपनों को पूरा करेंगे.

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के हमारे संकल्प को पूरा करना हम सबका दायित्व है. हम मिलकर उस दायित्व को निभाएंगे और जनता का विश्वास हम और मजबूत करेंगे. 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकलना इस बात का विश्वास पैदा करता है कि देश को गरीबी से मुक्त कर सके. हमारा सदन संकल्प का सदन बने हम यही चाहते हैं. मैं सभी सांसदों से आग्रह करुंगा कि हम सब देशहित में कदम उठाएं. 18वीं लोकसभा में मैं विपक्ष से लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा रखता हूं. लोग नहीं चाहते कि संसद में नखरे और ड्रामा हो.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
voters

ऐसे होगी बुर्के-घूंघट वाली वोटर्स की पहचान, चलेगा ये आदेश

October 17, 2025
narendra modi

नरेंद्र मोदी का स्वर्णिम सफ़र, 75वें जन्मदिवस पर एक विस्तृत विश्लेषण

September 17, 2025
wcl

कोयला क्षेत्र की चुनौतियाँ के अनुरूप श्रमशक्ति को तैयार करना आवश्यक : विनय रंजन

July 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.