Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

इलेक्शन से पहले PM मोदी देंगे सौगात, चुनावी राज्यों में करेंगे धुआंधर प्रचार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 11, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
13
SHARES
422
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन मोड में आ गए हैं. वह 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की पहली किस्त जारी करेंगे. खास बात है कि इस दौरान 26 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा. ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी पीएमएवाई के लाखों लाभार्थियों को 2,745 करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे.

बयान के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 10 लाख लाभार्थियों को उनकी पहली किस्त मिलेगी और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे. मार्च 2024 तक 2.95 करोड़ मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग सभी मकानों को मंजूरी दे दी गई है, जबकि 2.65 करोड़ मकान पूरे हो चुके हैं. पीएम की ओर से यह सौगात इसलिए भी अहम है क्योंकि झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है.

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

हरियाणा-J&K के लिए क्या है PM मोदी का प्लान?

झारखंड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर और हरियाणा पहुंचेंगे, जहां विधानसभा चुनाव होने हैं. 14 सितंबर, 2024 को वह जम्मू-कश्मीर के डोडा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चुनावी रैलियां करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी का यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि जम्मू-कश्मीर में 2014 विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है. इस साल लोकसभा चुनाव भी कराए गए थे. माना जा रहा है कि दोनों जगह चुनावी रैलियों के जरिए नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे.

…तो हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐसा है शेड्यूल

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल तीन नवंबर, 2024 को खत्म हो रहा है. हरियाणा में पांच अक्टूबर, 2024 को चुनाव होगा और आठ अक्टूबर, 2024 को मतगणना की जाएगी. हरियाणा में 2019 विधानसभा चुनावों में कोई भी दल स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं कर सका था. राज्य की कुल 90 सीटों में से बीजेपी को 40, कांग्रेस को 31, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को 10, निर्दलीय 5, इंडियन नेशनल लोकदल, हरियाणा जनहित कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को एक-एक सीट मिली थी. साल 2024 लोकसभा चुनाव में राज्य की 10 संसदीय सीटों में बीजेपी के खाते में पांच और बाकी की सीटें कांग्रेस के हिस्से में गई थीं.

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कितना बदला?

जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को तीन चरणों में मतदान होगा. पहले के मुकाबले राज्य में अब तीन और सीटें होंगी, यानी अब वहां 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में जनसभा की थी. ये चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि पिछला चुनाव करीब 10 साल पहले हुआ था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

पटना में जुटे 15 दल क्या बिगाड़ सकेंगे बीजेपी का खेल

June 24, 2023

वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर सह सचिव कोयला मंत्रालय श्री लखपत सिंह चौधरी

May 20, 2025
Israel

इजरायल का अकेले पड़ना किसी सजा से कम नहीं

November 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.