सतीश मुखिया
मथुरा: आज से कुछ दिन पहले धर्मपुरा नहर, पुल बरारी, ओल रोड पर घायल अवस्था में पाए गए चन्दन उर्फ तिलक सिंह पुत्र वचन सिंह और विनोद कुमार पुत्र वचन सिंह, निवासीगण: नगला बंजारा, थाना : फरह, जनपद: मथुरा की इलाज के दौरान मृत्यु होने के बाद लिखित शिकायत पर ताराचन्द और 5 अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था।
जिसमें मुकदमा पंजीकृत होने के पश्चात अभियोग में मुख्य अभियुक्त ताराचन्द पुत्र-डोरीलाल निवासी पिलुआ सादिकपुर थाना फरह जनपद मथुरा को गिरफ्तार कर जेल दिया गया था तथा शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी प्रयास के क्रम में थाना : फरह पुलिस ने अभियुक्त राजू पुत्र श्री धर्मेन्द्र उर्फ बब्लू, निवासी : पिलुआ सादिकपुर, थाना :फरह, जनपद: मथुरा को गिरफ्तार किया गया और शेष वाँछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगातार प्रयास कर रही है।
इस हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को परखम पुल के नीचे कस्बा व थाना क्षेत्र फरह से गिरफ्तार किया गया है और अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इनको गिरफ्तार करने वाली टीम
प्र0नि0 श्री संजय कुमार पाण्डेय, थाना: फरह, उ0नि0 श्री केशव वशिष्ठ, चौकी प्रभारी, ओल आदि लोग मौजूद रहे।







