Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

टप्पेबाजी और लूट की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 9, 2022
in जुर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून।  पुलिस ने आज टप्पेबाजी और लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला डोईवाला में हुई 5 लाख रुपये की टप्पेबाजी से जुडा है। जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी गिरफ्तार किया है। आरोपी गवाला गैंग का सदस्य है। वहीं, आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये भी बरामद किये हैं।  दूसरी ओर लिफ्ट देने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इस घटनाओं का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि डोईवाला में हुई 5 लाख रुपये की टप्पेबाजी मामले में पुलिस टीम ने उत्तराखंड से दिल्ली तक करीब 550 सीसीटीवी कैमरा फुटेज को खंगाला और 100 होटलों को चेक किया।  जिसके बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 12 सितंबर को नवज्योति विहार डोईवाला निवासी लाखन सिंह सचान का पांच लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया था।

इस घटना के खुलासे के लिए थाना डोईवाला और एसओजी देहात की 5 टीमों का गठन किया गया था। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस मुखबिरों को संदिग्ध व्यक्तियों की फोटोग्राफ दिखायी गई तो पता चला कि जलपाईगुड़ी से करीब 40 किमी आगे फाटापुकुर नाम की जगह मे टप्पेबाजी करने वाले कुछ अपराधी रहते हैं, जो पूरे देश में अलग-अलग स्थानों में घूम-घूमकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।  इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर अपराधियों का एक गैंग है, जिसे गवाला गैंग के नाम से जाना जाता है। ऐसे में मौके पर दबिश देकर आरोपी मंजीत गवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

ed action

भारत माला परियोजना घोटाले में ED का एक्शन, खुल सकते हैं बड़े राज

March 17, 2026
lpg gas

दिल्ली में LPG गैस जमाखोरों पर एक्शन! सैकड़ों सिलेंडर जब्त

March 17, 2026
clinic

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अस्पतालों के खिलाफ हुआ एक्शन

March 14, 2026
गिरफ्तार

फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

March 13, 2026
Load More

लूट की वारदातों का हुआ खुलासा: देहरादून में लिफ्ट देने के बहाने दो लूट की वारदातों का डोईवाला पुलिस और रानीपोखरी पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल, आरोपी अपनी प्राइवेट गाड़ी से लोगों को लिफ्ट देते थे और फिर सुनसान इलाके में गाड़ी रोककर सवारी के सिर पर पिस्टल से वार करके लूट की घटना को अंजाम देते थे। 6 अक्टूबर को एक महिला और 7 अक्टूबर आरोपियों ने इस तरह एक युवक को अपना शिकार बनाया था। इन घटनाओं के खुलासे के लिए थाना डोईवाला व रानीपोखरी की 4 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा दो आरोपी मनीष रावत और इंद्रजीत सिंह बाजवा को थानो रोड से गिरफ्तार किया है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि मनीष रावत पूर्व में टैक्सी ड्राइवर था और इन्द्रजीत पहले अमेरिका में रहता था, 2016 दिल्ली आ गया था पिछले दो साल से देहरादून में अपनी पत्नी के साथ किराये में रहा था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

वॉल पर केजरीवाल…देश में क्यों हो रहा बवाल!

April 5, 2024
Chief Minister Dhami

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक : CM धामी

May 13, 2025
journalist

प्रकाश मेहरा… युवा पत्रकार जिसने दी नई दिशा, अब ‘जर्नलिज़्म विदआउट बॉर्डर’ की तैयारी

November 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारतीय नौसेना को मिलेगी मजबूती, बेडे में शामिल होगा नया युद्धपोत
  • भक्ति का महासंगम: श्री राम कथा और राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने रचा दिव्य माहौल
  • वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.