Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

समाज को जाति में बांटने का काम कर रहे राजनीतिक दल : मोहन भागवत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 2, 2024
in राष्ट्रीय
A A
mohan bhagwat
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केरल के पलक्कड़ में चल रहे आरएसएस समन्वय बैठक के दूसरे दिन यानी रविवार को कुल 5 सत्र आयोजित किए गए. इन सभी सत्रों को समूहों में बांटकर चर्चा आयोजित की गई. शिक्षा, सुरक्षा, आर्थिक पॉलिसी और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. समन्वय बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि राजनीतिक दल भारत के हिंदू समाज को जातीय वर्गों में तोड़ने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन संघ का काम है सामाजिक समरसता बनाए रखना और सबको साथ रखना. उन्होंने कहा कि हमें संघ की सोच के आधार पर सबको साथ लेकर चलना है. सामाजिक समरसता बनाकर रखना हमारा कर्तव्य है.

समाज में समरसता बनी रहे- भागवत

इन्हें भी पढ़े

ब्रिक्स से भारत को क्या लाभ?

September 16, 2026
नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
Baba Ramdev

ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी भोजन पर विवाद, रामदेव बोले- इसे धर्म से जोड़ना बौद्धिक दिवालियापन

September 15, 2026
Load More

सूत्रों के मुताबिक, भागवत ने कहा कि सामाजिक वर्गीकरण के भी कई आयाम होते हैं. राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के चलते इस तरह की मांग करते रहेंगे. ये होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए सरकार और कोर्ट का काम है. हमारा जो काम है और संघ जिसके लिए बना है वो हमको करते रहना है. देश के लिए समाज को एकजुट करना. सभी को साथ लेकर चलना. समाज में ऊंच नीच को खत्म करने के निरंतर प्रयास करना. इसके लिए समाज में सामाजिक गतिविधियों से संबंधित कामों को और तेज करना है. लोगों में आपसी भाई चारे और प्यार को बनाए रखना है. तभी समरसता का प्रभाव देखने को मिलेगा. भागवत ने आगे कहा कि हमें एकजुट होकर और सबको एकजुट रखकर चलना है, जिससे कि समाज में समरसता बनी रहे.

वहीं, बाकी सत्रों में एक सत्र को शिक्षा के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा और प्रभाव के रूप में आयोजित किया गया था. इसमें विभिन्न अनुसांगिक संगठनों में समन्वय पर भी चर्चा की गई. सत्र में भारत सरकार के न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर चर्चा हुई. इसमें मुख्य तौर पर इस बात पर चर्चा हुई कि इसे कहां कहां लागू किया गया. न्यू एजुकेशन पॉलिसी का शिक्षा के क्षेत्र में और समाज पर क्या प्रभाव पड़ा.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा

आरएसएस की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय में विस्तृत चर्चा हुई. इसमें बांग्लादेश में हो रही उथल-पुथल के कारण भारत की सुरक्षा चिंता पर चर्चा की गई इसके अलावा देश के कई पड़ोसी मुल्कों जिसमें चीन, अफगानिस्तान से बढ़ते खतरों के मद्देनजर देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक व्यापक रणनीति के तहत कदम उठाने को लेकर चर्चा की गई.

इसके तहत बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई. बांग्लादेश में हिंदुओं की प्रताड़ना, उनके विस्थापन की समस्या और उनके पुनर्वास को लेकर एक विस्तृत चर्चा की गई. इस मुद्दे पर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के अलावा और क्या क्या किया जा सकता है इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई.

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर भी चर्चा की गई. जम्मू कश्मीर और घाटी में हिंदुओं पर आगामी खतरे को लेकर बात रखी गई. सूबे में हिंदुओं और पाकिस्तान के तरफ से अशांति फैलाने के प्रयासों को कुंद करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई.

सरकार की आर्थिक पॉलिसी पर भी चर्चा

संघ के राष्ट्रीय समन्वय में केंद्र सरकार की आर्थिक पॉलिसी पर चर्चा की गई. इस बैठक में भारतीय मजदूर संगठन, स्वदेशी जागरण मंच, किसान संघ जैसे दूसरे संगठनों ने भारतीयता और भारत में बने उत्पादों को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने पर चर्चा की. इस बैठक में स्वदेशी चीजों को बढ़ावा और इनपर फोकस बनाए रखने की बात कही गई. आर्थिक मुद्दों पर चर्चा के दरमियान देश के व्यवसायियों और व्यसायी संगठनों को सेम पेज पर लेकर उनके हितों की रक्षा पर चर्चा की गई. इसके साथ हो आर्थिक चर्चा के दौरान इस बात पर गहन चर्चा की गई कि सरकार के तमाम योजनाओं का अधिक से अधिक किसानों को कैसे फायदा हो? और छोटे दुकानदारों, व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी भी ध्यान रखा जाये.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jhandewala Devi Temple

सब की मनोकामना पूरी करनेवाली ‘मां महागौरी’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई श्रृंगार व पूजा-अर्चना

April 16, 2024
भारत का व्यापार

भारत पर लगाए गए टैरिफ के बाद भी बढ़े 19 प्रतिशत निर्यात

December 19, 2025
Indian economic

भारत का आर्थिक विकास – सहकारिता से समृद्धि की ओर

November 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.