Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मतदान कर्मी जीपीएस सिस्टम से लैस, हर दो घंटे में मिलेगी सूचना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2023
in राज्य
A A
election
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बागेश्वर  : जिसका सभी को इंतजार था वह घड़ी आ गई है। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। क्षेत्र की जनता अपना विधायक चुनेगी। सोमवार को सभी 188 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना हो गई थीं। विधानसभा क्षेत्र में 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र को तीन जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। निर्वाचन प्रक्रिया में नवीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ईवीएम मशीन की मॉनिटनिंग के लिए मतदान कार्मिकों के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इससे उनकी गतिविधियों की जानकारी मिलेंगी। बताया कि सभी पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल में पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) अपलोड किया गया है, जिसके माध्यम से वह मतदान शुरू होने के साथ ही प्रत्येक दो घंटे में मतदान की सूचना देंगे।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

1,18225 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 हैं। इनमें 57 महिलाएं हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 943 मतदाता और 50 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है।

सबसे कम 109 वोटर सिमगड़ी बूथ में

बागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 188 मतदेय स्थलों में सबसे अधिक 1220 मतदाता गरुड़ के मैगड़ीस्टेट मतदेय स्थल में हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सबसे कम 109 मतदाता सिमगड़ी मतदेय स्थल में हैं।

संचार विहीन नौ बूथ की सूचना का आदान-प्रदान वायरलेस से

बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में नौ बूथ संचार विहीन हैं। यह सभी बूथ लाहुरघाटी के हैं। इन बूथों से सूचनाओं का आदान-प्रदान पुलिस के वायरलेस सिस्टम से होगा। नगर क्षेत्र में निवास कर रहे अधिकतर मतदाता मंगलवार को मतदान करे लिए अपने गांव पहुंच गए। प्रवासी मतदाता काफी कम संख्या में गांव लौटे है।

पार्वती ने 24 लाख, बसंत ने 19 लाख किए हैं खर्च

विधानसभा उप निर्वाचन के लिए विकास भवन में सभी पार्टी प्रत्याशियों के व्यय लेखा का मिलान किया गया। इसमें अब तक भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने 24,23,183 रुपये, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने 19,64,100 रुपये, उपपा प्रत्याशी भगवत कोहली ने 1,24,430 रुपये, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी ने 1,71,96 रुपये व्यय किए हैं जबकि उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव ने 3,33,096 रुपये व्यय किए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हाथ से जुड़ेंगे हाथ?

January 20, 2023
Manish Sisodia

सिसोदिया के जेल जाने से आप को कितना बड़ा झटका!

March 1, 2023
HSL

एचएसएल ने जीते पांच एसओडीईटी सिल्वर पुरस्कार

November 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.