Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

पोन्नियिन सेल्वन-1 की बंपर ओपनिंग, तमिल नाडु में रिकॉर्ड, हिंदी में भी दमदार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 1, 2022
in मनोरंजन
A A
Ponniyin Selvan star
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली  : ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ (PS-1) की जोरदार एडवांस बुकिंग ही इशारा कर रही थी कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत मिलने वाली है. लेकिन ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ का बॉक्स ऑफिस जादू सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है.

‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ तमिल भाषा में लिखे सबसे महान उपन्यास कहे जाने वाले ‘पोन्नियिन सेल्वन’ पर आधारित है. इस बेहतरीन कहानी को किताब के पन्नों से स्क्रीन तक आने में बहुत लंबा समय लगा. पहली बार 1958 में इसे सिनेमा पर लाने की कोशिश शुरू हुई थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई. खुद मणि रत्नम 90s से इस कहानी पर काम कर रहे हैं और कई बार रुकने के बाद आखिरकार फिल्म बना पाए हैं.

इन्हें भी पढ़े

dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

March 29, 2026
series

क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

March 25, 2026
aditya dhar

बॉक्स ऑफिस के असली ‘धुरंधर’ तो आदित्य धर हैं, कमाल का है ट्रैक रिकॉर्ड

March 24, 2026
dhurandhar 2

धुरंधर 2: क्या सच में उजैर बलोच के गैंग में घुसकर पाकिस्तान में तबाही मचा चुका है हमजा जैसा इंडियन स्पाई?

March 20, 2026
Load More

‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ के ट्रेलर से ही तय नजर आ रहा था कि मणि रत्नम ने चोल साम्राज्य से जुड़ी इस कहानी को स्क्रीन पर बहुत शानदार तरीके से उतारा है. सभी को उम्मीद थी कि फिल्म बहुत दमदार होने वाली है, लेकिन ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ देखने के बाद बहुत लोगों का मानना है कि ये उनकी उम्मीद से भी कहीं ज्यादा बेहतरीन है. अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स आने लगी हैं और आंकड़े बता रहे हैं कि ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है.

इंडिया में जोरदार कलेक्शन

शुरूआती आंकड़े बता रहे हैं कि ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ ने शुक्रवार को इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है. एडवांस बुकिंग से ही ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ का ग्रॉस कलेक्शन 16.82 करोड़ रुपये के करीब था, ऐसे में 35 करोड़ तक की उम्मीद तो लोगों को जरूर थी. मगर शुरूआती आंकड़ों की मानें तो फाइनल कलेक्शन आने तक ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ की इंडिया में कमाई 40 करोड़ से भी ज्यादा जा सकती है.

तमिलनाडु में रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ ने पहले दिन सिर्फ तमिलनाडु में ही 25.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस कमाई के साथ ये फिल्म 2022 में, तमिलनाडु राज्य में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. तमिल फिल्मों की सबसे बड़ी ऑडियंस वाले राज्य में इस साल सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन अजित कुमार की फिल्म ‘वलीमाई’ का रहा जिसने पहले दिन तमिलनाडु में 36.17 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे नंबर पर विजय की ‘बीस्ट’ है जिसका पहले दिन का कलेक्शन 26.40 करोड़ रुपये था. तीसरे नंबर पर ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ के बाद, चौथे पर आती है कमल हासन की ‘विक्रम’ जिसने ओपनिंग डे पर 20.61 करोड़ रुपये कमाए थे.

हिंदी में भी दमदार शुरुआत

‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ के हिंदी डब वर्जन ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठोस शुरुआत की है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म ने हिंदी में पहले दिन 2 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. ये कलेक्शन इसलिए बड़ा है क्योंकि ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ की टीम ने हिंदी भाषी राज्यों में बहुत जमकर कहानी प्रमोट भी नहीं की थी. ऊपर से फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए टिकट बुकिंग भी बहुत लेट शुरू हुई.

दिल्ली में तो ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ के हिंदी शोज मंगलवार से बुक होने शुरू हुए, इसके बावजूद कई जगह थिएटर्स बहुत तेजी से भरे. शुरूआती अनुमान कहते हैं कि ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पिछले कुछ समय में ये किसी तमिल फिल्म की, हिंदी में सबसे अच्छी ओपनिंग है.

इसी साल बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करने वाली कमल हासन, विजय सेतुपति, फहाद फाजिल स्टारर ‘विक्रम’ ने हिंदी में 60 लाख की ओपनिंग की थी. जबकि विजय की ‘बीस्ट’ लको करीब 55 लाख और अजित कुमार की ‘वलीमाई’ को करीब 15 लाख की ही ओपनिंग मिली थी. ऐसे में बहुत लिमिटेड स्क्रीन्स और शोज के बावजूद ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ का हिंदी कलेक्शन बहुत दमदार कहा जा सकता है.

शनिवार की बुकिंग

शुक्रवार के 16.82 करोड़ रुपये के मुकाबले, शनिवार को ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ का एडवांस बुकिंग ग्रॉस 15.32 करोड़ रुपये है. यानी एडवांस बुकिंग में हल्की सी गिरावट जरूर है, यकीन फिल्म का क्रेज जोरदार है. कोई हैरानी भरी बात नहीं होगी अगर शनिवार का कलेक्शन शुक्रवार से भी बेहतर हो.

‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ को बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं और इसे देखकर आ रहे हिंदी दर्शक भी बहुत तारीफ कर रहे हैं. हिंदी मार्किट में अच्छा जंप फिल्म का टोटल कलेक्शन और बेहतर कर सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
शराब ठेका

आबकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां, समय से पहले खुलेआम बिक रही शराब

May 13, 2025

कांग्रेस डोजियर भेजती थी, हम घर में घुसकर मारते हैं : पीएम मोदी

April 30, 2024
Joshimath disaster

जोशीमठ : पर्यावरण बनाम विकास

January 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.