शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है जो की दो लोगों को आपस में जोड़ता है। शादी दो दिलों को एक करती है। दिनों दिनों आपस में प्यार करने वाले कपल का शादी करना आम बात हो गया है। आज कल लड़का और लड़की दुनिया के बनाए गए पाबंदियों को तोड़कर शादी करने में विश्वास करते हैं। मगर क्या आपने ऐसा देखा है कि एक सहेली अपनी सहेली से दुल्हा बनकर शादी कर रह हो।
शादी हर शख्स की जिंदगी में एक महत्वपूर्ण पल होता है। शादी एक ऐसा बंधन है जो दो दिलों को करीब लाता है। शादी न केवल आपको अपने साथी को स्वीकार करने में मदद करती है बल्कि उनके जरिए आप खुद को भी पहचान पाते हैं। भारतीय समाज में शादी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। शादी में कई सारी रस्में होती है, हिंदू रीति-रिवाज में कई सारी मान्यताएं है और अलग-अलग राज्यों में शादियां संपन्न होती है। सोशल मीडिया पर भी कई शादियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। इस वीडियो में दो सहेली एक दूसरे से शादी करते नजर आ रही हैं, मगर अलग ही अंदाज में।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में आप देखेंगे कि दो लड़कियां आपस में शादी कर रही है। एक लड़की ने दूल्हे की ड्रेस पहनी हुई है। उसने दूल्हे की तरह सेहरा पहन रखा है और शेरवानी-मोजड़ी पहने हुए दिखाई दे रही है। तो वहीं दूसरी लड़की दुल्हन के गेटअप में दिखाई दे रही है। उसने दुल्हन की तरह ही अपना साज-श्रृंगार किया हुआ है और दुल्हन वाले कपड़े पहने हुए है।
घर वालों ने किया ये काम
वीडियो में दुल्हा बनी लड़की बारात लेकर दूल्हन के यहां पहुंचती दिखाई दे रही है। यहीं नहीं, लड़कियों के परिवार वाले भी इस शादी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते दिखाई दे रहे हैं। दूल्हा बनी लड़की का दुल्हन के परिवार वाले स्वागत करते हैं और फिर जयमाला की रस्म भी होती है। इसके अलावा दोनों सहेलियां सात फेरे लेते हुए भी नजर आती हैं।
निभाई गई सारी रस्में
कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो में आप देखेंगे कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद घरवालों दूल्हा बनी लड़की और दुल्हन को गोद में उठा लेते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने इसे शादी कि रस्में बताते हुए कहा कि ऐसा कई शादियों में होता है जब दूल्हा अपनी दुल्हन लेने के लिए बारात लेकर जाता है तो लड़के के घर की महिलाएं ऐसा हंसी-मजाक के लिए करते हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ये वीडियो
बता दें, वैवाहिक बंधन आपको अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं-विचारों को साझा करने का मौका देता है। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए न केवल एक दिशा में काम करते हैं बल्कि एक दूसरे का समर्थन भी करते हैं। इस दौरान रिश्ते में रहते हुए आप एक-दूसरे के मतभेदों और खामियों को स्वीकार करते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- लड़की बनी दूल्हा, सहेली संग रचाई शादी!







