सतीश मुखिया
मथुरा: गोवर्धन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव हर्ष धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जयंती महोत्सव के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल उर्फ बांचे लाला ने बताया पांच दिवसीय महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समाज के लोगों को निमंत्रण दिए जा चुके हैं।
महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और समाज के लोग जुटे हुए। 20 सितंबर को सुबह हाथी दरवाजा स्थित ठाकुर श्री राधा रमन जी का अभिषेक पूजन किया जायेगा। दोपहर 3 बजे होटल चंद्रा गार्डन से श्री गणेश कलश शोभा यात्रा महिलाओं के द्वारा निकाली जाएगी। इसमें सभी महिलाएं एक ही वस्त्र धारण किए हुए नजर आयेंगी। 21 सितंबर को मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर में दोपहर 1 बजे बालिकाओं के लिए रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे बालक एवं बालिकाओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता होगी।
22 सितंबर को मुरारी कुंज में दोपहर दीप प्रज्ज्वलन, रूप सजा प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे आजीवन सदस्यों का सम्मान समारोह और शायद 4 बजे स्वलप आहार होगा। 23 सितंबर को महाराजा श्री अग्रसेन के 18 राजकुमारो सहित आकर्षक झाकियो के साथ भव्य शोभा यात्रा मुरारी कुंज से सायं 7 बजे कस्बे में निकाली जाएगी। 24 सितंबर को 5 बजे प्रतियोगिता पुरस्कार एवं स्वरूप सम्मान व धर्मशाला हेतु भूमि दानदाताओं का सम्मान समारोह और रात्रि को 9 बजे से कवि सम्मेलन बरसाना रोड स्थित होटल चंद्रा गार्डन में होगा। जिसमें कवि कमल मनोहर लक्ष्मण नेपाली अजय राजेश लोपोट कोमल नाजुक साबिया असर कवि सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे।
महोत्सव को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष बांके बिहारी सिंघल, गिरधारी लाल सिंघल, मुकेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री लक्ष्मी चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, मंत्री बांके बिहारी सिंगल, संगठन मंत्री राजेंद्र अग्रवाल, प्रचार प्रसार मंत्री गजेंद्र अग्रवाल, गज्जू चक्की वाले आदि तैयारी में जुटे हुए हैं।







