Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

पत्रकारों के बायकॉट पर यू-टर्न की तैयारी? कांग्रेस नेता बोले- यह असहयोग आंदोलन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 16, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
pawan kheda
26
SHARES
864
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : क्या इंडिया गठबंधन 14 पत्रकारों के बॉयकॉट से यू-टर्न लेने की तैयारी में है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के शनिवार को जारी बयान से तो कुछ ऐसा ही संकेत मिल रहा है। पवन खेड़ा ने अपने ताजा बयान में कहा कि इंडिया गठबंधन ने 14 पत्रकारों का बायकॉट नहीं किया है। बल्कि यह एक तरह का असहयोग आंदोलन है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि कुछ भी स्थायी नहीं होता है। अगर भविष्य में इन पत्रकारों को अपनी गलती का एहसास हो जाता है तो इंडिया गठबंधन के नेता इनके शो में जाना शुरू कर देंगे। पवन खेड़ा ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से दो दिन पहले ही यह बात कही है। गौरतलब है कि इससे पहले ऐसी भी बातें सामने आई थीं कि इंडिया गठबंधन में पत्रकारों के बायकॉट पर एकराय नहीं है।

हमें नफरत नहीं फैलानी है

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

बता दें कि इंडिया गठबंधन ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 14 एंकर्स हैं, जिनके शो में इंडिया गठबंधन की तरफ से किसी नेता को नहीं भेजे जाने की बात कही गई है। इन एंकर्स के नाम हैं, अदिति त्यागी, अमन चोपड़ा, अमीश देवगन, आनंद नरसिम्हा, अर्णव गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव, चित्रा त्रिपाठी, गौरव सावंत, नविका कुमार, प्राची पाराशर, रुबिका लियाकत, शिव अरूर और सुधीर चौधरी के नाम शामिल हैं। इस बारे में पूछे जाने पर पवन खेड़ा ने कहा कि हमने किसी को बैन, बायकॉट या ब्लैकलिस्ट नहीं किया है। इसे एक तरह से असहयोग आंदोलन कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ सहयोग नहीं करेंगे, जो समाज में नफरत फैला रहा है। हमें उन्हें नफरत फैलाने से रोक रहे हैं। खेड़ा ने कहा कि अगर आप नफरत फैलाना चाहते हैं तो फैलाइए, आप ऐसा करने के लिए आजाद हैं। हमें आपके गुनाह में शरीक नहीं होना है।

वो हमारे दुश्मन नहीं

पवन खेड़ा ने लिस्ट में शामिल पत्रकारों को लेकर कहा कि वह लोग हमारे दुश्मन नहीं हैं। मीडिया के इन दोस्तों में हम किसी से नफरत नहीं करते, उनकी अपनी मजबूरियां हो सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ भी स्थायी नहीं होता है। अगर कल को उन्हें एहसास हो जाता है कि वह जो कर रहे थे, वह देश और समाज के लिए ठीक नहीं था, तो फिर से हम उनके कार्यक्रम में जाना शुरू कर देंगे। खेड़ा ने कहा कि इसलिए इसको बैन कहकर मत बुलाइए। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अगर कोई सड़क पर कचरा फेंकना जारी रखता है तो हमें स्वतंत्रता है कि हम रास्ता बदल लें। फिलहाल हम यही कर रहे हैं। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन की बायकॉट लिस्ट को भाजपा ने इमरजेंसी कहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पर्यावरण

प्रकृति के लिए भी न्याय जरूरी

January 24, 2023

आंध्र प्रदेश में भाजपा करेगी तालमेल!

January 16, 2023
india-Iran

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत… शांति और कूटनीति पर जोर!

June 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.