Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 11, 2026
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
Prince Rahim Aga Khan V
26
SHARES
876
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रिंस रहीम आगा खान पंचम इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान कृषि और ग्रामीण विकास में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ भारत की साझेदारी पर चर्चा की गई. प्रिंस रहीम आगा खान पंचम उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर हैं, जिसमें वे दिल्ली के बाद अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद जाएंगे.

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई. साथ ही उन्होंने उनके पिता स्वर्गीय आगा खान और विकास कार्यों में उनके अहम योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई.

इन्हें भी पढ़े

cyber

BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

September 11, 2026
brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
brics delhi

ब्रिक्स क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं? दुनिया की नजरें भारत पर

September 11, 2026
Modi-Putin meeting

मोदी-पुतिन की मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा, रूस ने वार्षिक शिखर सम्मेलन का दिया न्योता

September 11, 2026
Load More

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम शिया निज़ारी इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम और वैश्विक परोपकारी संस्था आगा खान विकास नेटवर्क (AKDN) के अध्यक्ष हैं. आगा खान फाउंडेशन और आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर भारत में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के क्षेत्र में काम करते हैं.

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम?

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम (आध्यात्मिक नेता) हैं. वह आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के चेयरमैन हैं. प्रिंस रहीम आगा खान का जन्म 12 अक्टूबर 1971 को जेनेवा, स्विट्जरलैंड में हुआ था. उनके पिता का नाम प्रिंस करीम आगा खान चतुर्थ (49वें इमाम) और मां का नाम सलीमा आगा खान है.

रहीम आगा खान की शुरुआती शिक्षा अमेरिका की फिलिप्स अकादमी एंडोवर में हुई. इसके बाद उन्होंने 1995 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और स्पेन के प्रतिष्ठित IESE बिजनेस स्कूल से प्रबंधन एवं प्रशासन का अध्ययन किया.

वर्ष 2013 में उनका विवाह केंड्रा स्पीयर्स (प्रिंसेस सलवा) से हुआ था, लेकिन 2022 में तलाक हो गया. प्रिंस रहीम आगा खान के दो बेटे हैं, जिनमें एक प्रिंस इरफान और दूसरे बेटे का नाम प्रिंस सिनान है.

1.5 करोड़ मुसलमानों के रहनुमा प्रिंस रहीम

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम मुस्लिम समुदाय के तहत आने वाले इस्माइली संप्रदाय के आध्यात्मिक नेता हैं, जो अपने पिता के निधन के बाद 4 फरवरी 2025 को इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम बने. वह दुनिया भर में फैले लगभग 1.5 करोड़ इस्माइली मुसलमानों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करते हैं.

निज़ारी इस्माइलिया, शिया इस्लाम के भीतर इस्माइलिया संप्रदाय की एक शाखा है. इसके पूरी दुनिया में करीब 1.5 करोड़ अनुयायी माने जाते हैं. अपने पिता आगा खान चतुर्थ के निधन के बाद एक वसीयत के जरिए फरवरी 2025 में प्रिंस रहीम आगा खान को इमाम नियुक्त किया गया है. आगा खान पंचम स्विट्जरलैंड के जेनेवा में रहते हैं.

इस्माइली मुस्लिम शिया कौन होते हैं?

इस्माइली संप्रदाय शिया मुसलमानों का एक समूह है. इस संप्रदाय के लोग पैगंबर मोहम्मद साहब को मानते हैं. इस्माइली समुदाय के लोग अली इब्न अबी तालिब को पहला इमाम मानते हैं. इमाम, इस्माइली समुदाय का मुखिया होता है. इस समुदाय के लोग छठे इमाम जाफ़र अस-सादिक के बेटे इस्माइल बिन जाफ़र के अनुयायी हैं.

इस्माइली संप्रदाय का उदय सन् 765 में जाफर अल-सादिक के उत्तराधिकारी पर उपजी असहमति के बाद हुआ. इस संप्रदाय को मानने वाले लोगों ने तब इमाम जाफर अल-सादिक के उत्तराधिकारी के रूप में उनके बेटे इस्माइल को चुना था. उनके नाम पर ही इस्माइली संप्रदाय नाम पड़ा.

इस्माइल के बाद उनके बेटे मोहम्मद और बाद की संतानों के माध्यम से संप्रदाय ने ‘इमामत’ की परंपरा को जारी रखा. (वहीं दूसरी ओर, 12 इमामों को मानने वाला समूह इस्माइल के भाई मूसा अल-काज़िम का अनुयायी बना). भारत में इस्माइली संप्रदाय की दो प्रमुख शाखाएं मुस्तली (बोहरा) और निज़ारी (खोजा) हैं.

न रोजा रखते और न ही नमाज पढ़ते

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के लोग 25 से अधिक अलग-अलग देशों में रहते हैं. ये मुख्य रूप से मध्य और दक्षिण एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं. इस वक्त पूरी दुनिया में इस्माइली मुस्लिम समुदाय के लोगों की जनसंख्या 1.5 करोड़ के करीब है.

ये लोग मुसलमानों के अन्य संप्रदायों से अलग हैं. ये लोग न तो 5 बार नमाज पढ़ते हैं और न ही रमज़ान के दौरान रोज़ा रखते हैं. ये लोग हज पर भी नहीं जाते, और यह संप्रदाय राजनीतिक विवादों से भी दूर रहता है. आगा खान के अनुयायी उन्हें पैगंबर मोहम्मद का वंशज मानते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

केंद्र सरकार कुकी आतंकवादियों के साथ,’मणिपुर’ साइनेज को हटाने का बहिष्कार।

May 22, 2025

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड का लोक महापर्व उतरैणी-मकरैणी

January 15, 2025

BJP ने 2024 आम चुनाव के लिए छोड़ दिए चार ‘ब्रह्मास्त्र’

June 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.