Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

’15 करोड़ ऑफर वाले दावे के दीजिए सूबत’, ACB ने केजरीवाल को थमाया नोटिस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 7, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
ACB
20
SHARES
652
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजा है। एसीबी ने केजरीवाल से उन दावों के बारे में डिटेल जानकारी और सबूत मांगे गए हैं, जिनमें उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ‘आप’ के उम्मीदवारों को रिश्वत देकर खरीदने की कोशिश की थी।

यह लीगल नोटिस 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से ठीक एक दिन पहले भेजा गया है। केजरीवाल के 5, फिरोजशाह रोड स्थित आवास पर दिए गए इस नोटिस ने ‘आप’ और भाजपा के बीच राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। ‘आप’ ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया है। एसीबी के नोटिस में खास तौर पर केजरीवाल द्वारा ‘एक्स’ पर किए गए उस पोस्ट का जिक्र है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर 16 ‘आप’ उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए रिश्वत देने का आरोप लगाया है।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
Load More

5 सवालों के जवाब मांगे

  1. एसीबी के नोटिस में केजरीवाल से यह पुष्टि करने के लिए कहा गया है कि क्या ‘एक्स’ पर यह पोस्ट उन्होंने ही किया या किसी और ने वो पोस्ट किया था?
  2. क्या आप एक्स पर किए गए पोस्ट के कंटेंट से सहमत हैं कि आपकी पार्टी के 16 विधायक उम्मीदवारों को रिश्वत की पेशकश की गई है?
  3. एसीबी ने नोटिस में ‘आप’ के विधायक पद के उन 16 उम्मीदवार जिन्हें कथित रिश्वत की पेशकश के बारे में फोन कॉल आदि प्राप्त हुए, उनकी डिटेल मांगी है।
  4. कथित रिश्वत की पेशकश के बारे में उपरोक्त विधायकों से संपर्क करने वाले फोन नंबरों अथवा व्यक्तियों की डिटेल भी मांगी गई है।
  5. विभिन्न मीडिया/सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर आपके और आपकी पार्टी के सदस्यों द्वारा लगाए गए रिश्वत की पेशकश के दावे/आरोपों के समर्थन में कोई अन्य विवरण/सबूत मांगे गए हैं।

इसके अलावा नोटिस में कहा गया है, “बताएं कि मीडिया/सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ऐसी जानकारी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए, जो दिल्ली के लोगों में “आतंक और अशांति” पैदा करने के समान है।”

बता दें कि, एलजी के आदेश पर इस मामले की जांच कर रही एसीबी की टीम आज केजरीवाल के घर उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। हालांकि, ‘आप’ के भारी विरोध के चलते एसीबी के अफसरों को अंदर एंट्री नहीं मिली और उन्हें बैरंग ही खाली हाथ लौटना पड़ा। ‘आप’ ने एसीबी की इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की, जिससे वहां नाटकीय माहौल देखने को मिला। ‘आप’ इसे चुनाव परिणामों से पहले पार्टी को डराने का प्रयास बताया।

‘आप’ की लीगल सेल के हेड संजीव नासियार ने आरोप लगाया कि एसीबी के पास शुरू में कोई लीगल नोटिस नहीं था और वे अपने उद्देश्य के बारे में स्पष्टता के बिना केजरीवाल के घर के बाहर बैठे थे।

नासियार ने दावा किया, “शुरू में उनके पास कोई लीगल नोटिस नहीं था। डेढ़ घंटे बाद उन्होंने हमें नोटिस थमा दिया। यह ड्रामा एलजी ऑफिस द्वारा भाजपा के साथ मिलीभगत करके रचा गया है। अधिकारी दबाव में थे।”

‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इन आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि 16 से अधिक ‘आप’ उम्मीदवारों से अज्ञात व्यक्तियों ने संपर्क किया है और उन्हें पार्टी से अलग करने का प्रयास किया है। सिंह ने कहा, “हमने पहले ही ऐसे एक मामले का फोन नंबर जारी कर दिया है और अब शिकायत दर्ज करा रहे हैं। मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि वह कम से कम उनमें से एक के खिलाफ कार्रवाई करे।”

हालांकि, भाजपा ने ‘आप’ के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें निराधार और पार्टी की आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने का प्रयास बताया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कॉंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव

September 12, 2022
CM Dhami reviewed for achieving the goals of Uttarakhand @ 25

उत्तराखंड: जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति की मंजूरी

October 25, 2023
WCL

टीम वेकोलि ने हर्षोल्लास से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.