Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 24, 2026
in विश्व
A A
oreshnik
18
SHARES
589
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक जोरदार हमला बोल दिया है. इससे यूक्रेन में तबाही मच गई. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रातभर मिसाइलों और ड्रोन की बारिश होती रही, जिससे राजधानी के कई इलाकों में धमाके सुनाई दिए. इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक 15 साल का किशोर भी शामिल है. तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है. कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले में रिहायशी इमारतें, स्टूडेंट हॉस्टल, कार सर्विस सेंटर और एक शॉपिंग मॉल भी चपेट में आए. कई जगह आग लग गई और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा. दावा किया जा रहा है कि हमला ड्रोन और ओरेशनिक मिसाइल से किया गया, जिसकी तुलना भारत की अग्नि मिसाइल से की जा सकती है.

क्या रूस ने बदला लिया?

इन्हें भी पढ़े

us-iran war

ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम

May 24, 2026
Strait of Hormuz

LPG-तेल की किल्‍लत खत्‍म! होर्मुज स्‍ट्रेट पर कुछ ही घंटों में आएगी खुशखबरी

May 24, 2026
nuclear program

हमें नहीं चाहिए परमाणु हथियार, ईरानी दूत के ऐलान से हर तरफ माहौल खुशनुमा

May 24, 2026
india-china

भारत के मास्‍टरस्‍ट्रोक से टेंशन में चीन, बनाया ऐसा फंदा, घुट-घुट कर मरेगा ड्रैगन

May 24, 2026
Load More

यह हमला ऐसे समय हुआ जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के हालिया ड्रोन हमले का बदला लेने का आदेश दिया था. रूस का आरोप है कि शुक्रवार को यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के कब्जे वाले लुहांस्क क्षेत्र के स्टारोबिल्स्क में एक कॉलेज हॉस्टल पर हमला किया, जिसमें बच्चों समेत कई लोगों की मौत हुई. रूसी सरकारी एजेंसी TASS ने दावा किया कि इस हमले में 18 बच्चों की मौत हुई और कई लोग मलबे में दब गए. इसके बाद पुतिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय से जवाबी कार्रवाई का प्लान तैयार करने को कहा था. हालांकि यूक्रेन ने रूस के इस दावे को खारिज किया और कहा कि उसने सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें स्टारोबिल्स्क इलाके में रूस की रुबिकॉन ड्रोन यूनिट के एक मुख्यालय पर हमला भी शामिल था.

‘ओरेशनिक’ मिसाइल की चेतावनी

हमले से पहले यूक्रेनी एयर फोर्स ने देर रात चेतावनी जारी की थी कि रूस मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ओरेशनिक (Oreshnik) लॉन्च कर सकता है. कीव के सैन्य प्रशासक टिमुर त्काचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘राजधानी पर भयानक बैलिस्टिक अटैक हो रहा है, सभी लोग तुरंत शेल्टर में जाएं.’ यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों को अमेरिका और यूरोपीय साझेदारों से जानकारी मिली थी कि रूस ओरेशनिक मिसाइल से हमला कर सकता है.

जेलेंस्की ने कहा, ‘हम दुनिया से जवाब चाहते हैं, ऐसा जवाब जो हमले के बाद नहीं, बल्कि पहले आए. मॉस्को पर दबाव डालना होगा ताकि वह युद्ध और न बढ़ाए.’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी पहले चेतावनी दी थी कि कीव में अमेरिकी दूतावास को जानकारी मिली है कि मिसाइल हमला किसी भी समय हो सकता है.

ओरेशनिक और अग्नि में कौन ताकतवर?

ओरेशनिक रूस की इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) है. भारतकी अग्नि सीरीज खासकर अग्नि-V भी बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, लेकिन इनकी ताकत अलग-अलग मापदंडों में नापी जाती है. ओरेशनिक की रेंज 3,500 से 5,500 किमी तक है. यह मैक 10+ की हाइपरसोनिक स्पीड से हमला करती है और 6 MIRV वारहेड के साथ सब-मुनिशन्स छोड़ सकती है. इसे रूस ने यूक्रेन में टेस्ट भी कर लिया है.

वहीं अग्नि-V की रेंज 5,000 से 8,000 किमी तक है, यह MIRV क्षमता में ज्यादा मजबूत (10-12 warheads) ., री-एंट्री स्पीड मैक-24 तक पहुंच सकती है और कैनिस्टर लॉन्च होने के कारण जल्दी तैनात की जा सकती है. अगर रणनीतिक न्यूक्लियर डिटेरेंस और लंबी दूरी की क्षमता की बात करें तो अग्नि-V कुल मिलाकर ज्यादा ताकतवर मानी जाती है, जबकि ओरेशनिक पारंपरिक प्रीसिजन स्ट्राइक और इंटरसेप्शन मुश्किल बनाने में बेहतर है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UNSC

पाकिस्तान की UNSC अध्यक्षता… भारत के खिलाफ चाल नाकाम, आतंकवाद पर फिर बेनकाब!

July 2, 2025
Bilawal Bhutto

जी 20 सम्‍मेलन का मातम पीओके में क्यों मना रहे हैं बिलावल भुट्टो?

May 25, 2023
Team India test

कप्तान और कोच का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला

December 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.